ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार: एग्जाम सेंटर में घुसने से रोकना मजिस्ट्रेट को पड़ गया भारी, लड़कों ने कर दिया बुरा हाल

BANKA: बांका में छात्रों को परीक्षा केंद्र में घुसने से रोकना एक मजिस्ट्रेट को महंगा पड़ गया। परीक्षा केंद्र पर तैनात छात्रों ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट पर जानलेवा हमला बोल दिया। बताया

बिहार: एग्जाम सेंटर में घुसने से रोकना मजिस्ट्रेट को पड़ गया भारी, लड़कों ने कर दिया बुरा हाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BANKA: बांका में छात्रों को परीक्षा केंद्र में घुसने से रोकना एक मजिस्ट्रेट को महंगा पड़ गया। परीक्षा केंद्र पर तैनात छात्रों ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट पर जानलेवा हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि मजिस्ट्रेट ने छात्रों को एग्जाम सेंटर के अंदर जाने से रोका, इस पर गुस्साए छात्रों की एक ग्रुप ने उसे लाठी-डंडे से इतनी बुरी तरह पीटा कि मजिस्ट्रेट का पूरा चेहरा सूज गया है। यहां तक की उनकी आंखें भी नहीं खुल रही हैं। मजिस्ट्रेट को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है। 


दरअसल, अमरपुर के प्रखंड कल्याण पदाधिकारी पंकज कुमार जायसवाल की ड्यूटी बाराहाट प्रखंड के हरिहर चौधरी इंटर परीक्षा केंद्र पर बतौर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रुप में लगी थी। सोमवार को दूसरी पाली का परीक्षा खत्म होने के बाद 15-20 छात्रों ने उन्हें बेरहमी से पीटा और फिर फरार हो गए। इस घटना की सूचना मजिस्ट्रेट ने अधिकारियों को दी। जिसके बाद घायल मजिस्ट्रेट को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। मजिस्ट्रेट की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। 


घायल पंकज जयसवाल ने बताया कि हरिहर चौधरी इंटर परीक्षा केंद्र पर उनकी ड्यूटी थी। जहां दूसरी पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद जब परीक्षा केंद्र से अधिकारी और पुलिस कर्मी चले गए थे। इसी दौरान स्कूल के एक कर्मचारी ने फोन कर बताया कि परीक्षा केंद्र के बाहर कुछ लड़के लाठी- डंडों के साथ खड़े हैं। जब वे बाहर देखने के लिए गए तो हाई स्कूल जयपुर कटोरिया के छात्र राजुल अंसारी अपने 15 दोस्तों के साथ खड़ा था। मजिस्ट्रेट ने जब उनसे वहां से जाने को कहा तो सभी ने हमला बोल दिया। अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Sonty Sonam

FirstBihar संवाददाता