ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: झांसे से बुलाकर लड़की के साथ गैंगरेप, सुनसान जगह पर तीन मनचलों किया गंदा काम

BANKA: खबर बांका से है, जहां तीन मनचलों ने एक नाबालिक लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया है। गुरुवार की रात तीनों आरोपियों ने लड़की के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी

बिहार: झांसे से बुलाकर लड़की के साथ गैंगरेप, सुनसान जगह पर तीन मनचलों किया गंदा काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BANKA: खबर बांका से है, जहां तीन मनचलों ने एक नाबालिक लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया है। गुरुवार की रात तीनों आरोपियों ने लड़की के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे कड़ी पूछताछ कर रही है। घटना धोरैया थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


बताया जा रहा है कि करीब 6 महीने पहले पीड़िता का संपर्क एक मोबाइल कॉल के जरिए बहेड़ी निवासी नीतीश कुमार के साथ हुआ था। लड़की के मना करने के बावजूद नीतीश उसे बार बार फोन कर मिलने के लिए बुलाता था। इस दौरान नीतीश अपने ममेरे भाई सदाशिव और एक अन्य लड़के विकास से भी बात कराता था। बार बार बुलाने के बाद लड़की घर से यह कह निकल गई कि वो अपनी दोस्त के घर जा रही है। 


लड़की नीतीश से मिलने धोरैया पहुंची तो तीनों आरोपी उसे लेकर सुनसान जगह पर गए और बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी पीड़ित लड़की को छोड़कर मौके से फरार हो गए। अगले दिन लड़की थाने पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।