ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Bihar Crime News: दिव्यांग पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या, गांव के बाहर झोपड़ी से मिले खून से सने शव

BANKA: बड़ी खबर बांका से आ रही है, जहां अपराधियों ने एक दिव्यांग पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। दोनों का शव गांव के बाहर स्थित एक झोपड़ी से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई

Bihar Crime News: दिव्यांग पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या, गांव के बाहर झोपड़ी से मिले खून से सने शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BANKA: बड़ी खबर बांका से आ रही है, जहां अपराधियों ने एक दिव्यांग पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। दोनों का शव गांव के बाहर स्थित एक झोपड़ी से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल इस दोहरे हत्याकांड के पीछे की वजह पता नहीं चल सकी है।


जानकारी के मुताबिक, यह घटना शंभुगंज थाना क्षेत्र के आरजी करसोप खपड़ा गांव की है। मृतक पति-पत्नी की पहचान 70 वर्षीय अनिरुद्ध यादव और 65 वर्षीय चौरसिया देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी पैरों से विकलांग थे, उनकी कोई संतान नहीं है।


बताया जा रहा है कि दोनों के पास करीब एक बीघा से अधिक जमीन है, जिसपर दोनों खेती बारी कर अपना जीवन यापन करते थे। दोनों गांव के बाहर झोपड़ी बनाकर रहते थे। मंगलवार की देर रात दोनों पति-पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि जमीन के लिए दोनों की हत्या की गई है।


गांव के लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। दो लोगों की हत्या की घटना से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।