ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: बिना कपड़ों के मिला महिला का शव, रेप के बाद मर्डर की आशंका

BANKA: बांका में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने एक महिला की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया है। महिला का चेहरा बूरी तरह से कुचला गया है और उसके शरीर पर क

बिहार: बिना कपड़ों के मिला महिला का शव, रेप के बाद मर्डर की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BANKA: बांका में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने एक महिला की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया है। महिला का चेहरा बूरी तरह से कुचला गया है और उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। शव मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना अमरपुर थाना क्षेत्र के महादेव स्थान के पास की है।


फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह गांव की कुछ महिलाएं कोझी डैम के जंगल में लकड़ी काटने जा रही थीं, इसी दौरान पहाड़ी के तलहटी के रास्ते में एक महिला का शव निर्वस्त्र हालत में पाया। महिलाओं द्वारा गांव के लोगों को घटना की जानकारी दी गई। जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटनास्थल अमरपुर थाना या फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र में है। इसको लेकर दोनों थाने की पुलिस के बीच उहापोह की स्थिति बनी रही।


बाद में अमरपुर थाने की पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पूरे मामले पर एसपी डॉक्टर सत्यप्रकाश ने बताया कि फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के थानों संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है। उधर, ग्रामीणों के बीच महिला की हत्या को लेकर तरह तरह की बातें की जा रही हैं। लोगों ने आशंका जताई है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी है।