ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, TOP 10 अपराधियों की लिस्ट में शामिल राकेश राय को पुलिस ने बांका में दबोचा

BANKA: बांका में हार्डकोर नक्सली राकेश राय को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। टॉप टेन अपराधियों की लिस्ट में वह शामिल था। बांका एसपी डॉ. सत्यप्रकाश के निर्देश पर एक टीम का गठन किया

हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, TOP 10 अपराधियों की लिस्ट में शामिल राकेश राय को पुलिस ने बांका में दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BANKA: बांका में हार्डकोर नक्सली राकेश राय को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। टॉप टेन अपराधियों की लिस्ट में वह शामिल था। बांका एसपी डॉ. सत्यप्रकाश के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया था। जिसने बाराहाट थाना क्षेत्र के ढाकामोड़ से कुख्यात नक्सली को धड़ दबोचा। 


गिरफ्तार नक्सली बेलहर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव का रहने वाला है। वह सिकंदर राय का बेटा बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि 8 साल पहले एक नक्सली कांड में उसे गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद उसे जेल भेजा गया था लेकिन जमानत पर छूटने के बाद से वह फरार चल रहा था।


 राकेश के बारे में बताया जाता है कि जेल से छूटने के बाद वह झारखंड में नक्सली गिरोह चलाता था। झारखंड के कई थानों में उसके खिलाफ लूट और छिनतई के मामले दर्ज हैं। जमुई के लक्ष्मीपुर थाने में भी उसके खिलाफ केस दर्ज है। राकेश की गिरफ्तारी में पुलिस बहुत दिन से लगी थी लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी। इस बार बांका से उसे धर दबोचा गया। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।