ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बांका में ANM की हत्या, ऑटो से खींचकर बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली

BANKA : सूबे में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा. आये दिन हत्या की खबरें सामने आ रही है. हत्या की एक बड़ी खबर बांका से सामने आ रही है. जहां ड्यूटी पर जा रही एएनएम की अपराधियों ने ग

बांका में ANM की हत्या, ऑटो से खींचकर बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

BANKA : सूबे में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा. आये दिन हत्या की खबरें सामने आ रही है. हत्या की एक बड़ी खबर बांका से सामने आ रही है. जहां ड्यूटी पर जा रही एएनएम की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. बाइक सवार अपराधियों ने एएनएम को ऑटो से खींचकर गोली मारी है. 


मिली जानकारी के अनुसार सुबह ANM मीना देवी फुल्लीडूमर ड्यूटी करने जा रही थी. वह ऑटो पर स्वर थीं. पहले से घात लगाये शंभूगंज के कलियां पुल के पास अपराधियों ने उन्हें गोली मारी दी. मीना देवी फुल्लीडुमर अस्पताल में एएनएम थीं. महिला की कनपटी में गोली मारी गई है.


पुलिस ने आटो को जब्त कर लिया है. चालक का कोई पता नहीं है. हत्या के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुट गई है. वहीं शव को बरामद कर ऑटो चालक का पता लगाने के साथ हत्या करने वाले की भी खोज की जा रही है. 


जिस तरह से दिनदहाड़े इस घटना को अंजाम दिया गया है, उसके बाद कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है. लोगों का कहना है कि, अपराधी खुलेआम बड़ी घटनाओं को अंजाम देते हैं और पुलिस के हाथ अपराधियों का कोई सुराग नहीं लगता.

टैग्स