ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहार: अपराधियों ने 2 कारोबारियों को मारी गोली, एक की घटनास्थल पर हुई मौत

BANKA: लॉकडाउन के बाद भी बिहार में अपराधियों का कहर जारी है. बांका में अपराधियों ने दो कारोबारी को गोली मार दी. एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. यह घटना कटोरिया थाना क्षेत्र के

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

BANKA: लॉकडाउन के बाद भी बिहार में अपराधियों का कहर जारी है. बांका में अपराधियों ने दो कारोबारी को गोली मार दी. एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. यह घटना कटोरिया थाना क्षेत्र के सिमराकोला पहाड़ के पास की है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि साप्ताहिक हाट से कारोबारी सज्जन साह और सीताराम अपने घर  जा रहे थे. इस दौरान ही बाइक सवार अपराधियों ने दोनों को गोली मार दी. जिससे घटनास्थल पर ही सज्जन साह की मौत हो गई. घायल सीताराम को गंभीर स्थिति में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. 

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा. बताया जा रहा है कि दोनों कारोबारी जन्दाहा के रहने वाले हैं. एक कारोबारी मिठाई तो दूसरा मछली का कारोबारी है. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वही, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. बता दें कि सीतामढ़ी में भी अपराधियों ने बुधवार को एक कारोबारी की हत्या कर दी थी. 

टैग्स