ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

बैंक से पैसे निकाल घर जा रहे व्यक्ति से दो लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

SAHARSA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये है। अपराधियों द्वारा एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला सहरसा से सामने आई है जहां बैंक से पैसे निकालकर घ

बैंक से पैसे निकाल घर जा रहे व्यक्ति से दो लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये है। अपराधियों द्वारा एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला  सहरसा से सामने आई है जहां बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रहे व्यक्ति से अपराधियों ने दो लाख रुपये लूट लिया। बाइक सवार अपराधियों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गयी है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

सहरसा स्टेट बैंक मेन ब्रांच से रुपये निकाल कर घर लौट रहे व्यक्ति से दो लाख रुपए बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया। घटना सदर थाना के डीबी रोड अनुराग गली की है। जहां बाइक सवार अपराधियों ने रामानंद गुप्ता नामक व्यक्ति को निशाना बनाया गया। दोनों बाइक सवार अपराधियों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गयी है।।


घटना के संबंध में पीड़ित रामानंद गुप्ता ने बताया कि घर बनाने के लिए 2 लाख रुपये स्टेट बैंक मेन ब्रांच से निकासी की थी। रुपये निकालने के बाद वे घर लौट रहे थे तभी बाइक सवार दो अपराधियों ने हथियार के बल पर पास रखे कैश लूट लिए और मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इलाके में लगी सीसीटीवी कैमरों में अपराधियों की तस्वीर कैद हो गयी है। जिसके आधार पर पुलिस अपराधियों शिनाख्त कर रही है। 

रिपोर्टिंग
N

रिपोर्टर

Neeraj Singh

FirstBihar संवाददाता