ब्रेकिंग
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़ा फेरबदल, 90 सीओ का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टबैंक से पैसे निकाल बेटी के घर पहुंचे व्यवसायी से 5 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम मुहर्रम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी; सोशल मीडिया पर पैनी नजरमोकामा में पुलिस का बड़ा एक्शन, सोनू-मोनू सिंह के पिता प्रमोद सिंह अरेस्टपटना हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: मनमाने तरीके से जमाबंदी रद्द नहीं कर सकती सरकार, अधिकारियों को लगाई फटकारराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़ा फेरबदल, 90 सीओ का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टबैंक से पैसे निकाल बेटी के घर पहुंचे व्यवसायी से 5 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम मुहर्रम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी; सोशल मीडिया पर पैनी नजरमोकामा में पुलिस का बड़ा एक्शन, सोनू-मोनू सिंह के पिता प्रमोद सिंह अरेस्टपटना हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: मनमाने तरीके से जमाबंदी रद्द नहीं कर सकती सरकार, अधिकारियों को लगाई फटकार

बैंक से घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में सनसनी

BEGUSARAI:बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने बैंक से घर जा रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के कमलपुर बांध की है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। मृत

बैंक से घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में सनसनी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI:बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने बैंक से घर जा रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के कमलपुर बांध की है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। मृतक युवक की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के डफरपुर निवासी जयमंगल मिश्र के नाती 18 वर्षीय मुनेश्वर तूफानी के रूप में हुई है। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से हथियार लहराते फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जब बांध की ओर दौड़े तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नावकोठी थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गुस्से का इजहार किया। वहीं ग्रामीणों में भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। घटना का कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बताया जाता है कि मृतक पहले जेल जा चुका है। स्थानीय गुटों के साथ उसका झगड़ा भी हुआ था। 


आज नावकोठी से दफरपुर वह लौट रहा था। इसी बीच अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक युवक बचपन से ही अपने ननिहाल में रहता था। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही बखरी एसडीपीओ और नावकोठी पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गये है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस का दावा है कि अपराधी जल्द सलाखों के पीछे होंगे।


बता दें कि दिनदहाड़े बाइक सवार युवक को बैंक से लौटने के दौरान बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में लेने की कोशिश की लेकिन लोगों ने शव को ले जाने नहीं दिया। इस घटना से लोगों के बीच आक्रोश व्याप्त है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता