ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

Bangladeshi suspect in custody: संदिग्ध हालत में पकड़ा गया बांग्लादेशी नागरिक, CRPF ने जंगल से दबोचा

मुंगेर में सीआरपीएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान एक बांग्लादेशी नागरिक को हिरासत में लिया है. जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है. पुलिस उससे कड़ी पूछताछ कर रही है.

Bangladeshi in custody
पकड़ा गया एक और बांग्लादेशी
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bangladeshi suspect in custody: मुंगेर के लड़ैयाटांड थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित पहाड़ की तड़ाई में बसे न्यू पैसरा गांव से सीआरपीएफ ने एक संदिग्ध बंग्लादेशी को हिरासत में लिया है। सीआरपीएफ ने उसे लड़ैयाटांड थाना पुलिस को सौंप दिया है। जिससे पुलिस के वरीय अधिकारी लगातार पूछताछ कर रहे हैं। 


जानकारी के अनुसार नव वर्ष को लेकर सीआरपीएफ द्वारा लगातार नक्सल प्रभावित क्षेत्र में कॉबिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी दौरान सीआरपीएफ की टीम पहाड़ की तराई में बसे नक्सल प्रभावित न्यू पैसरा गांव पहुंची, जहां पर एक संदिग्ध व्यक्ति मिला। जिसके बारे में गांव वालों से पूछताछ की गयी तो किसी ने कुछ भी बताने से इंकार किया।


जिसके बाद सीआरपीएफ जवान को शंका हुआ और वह संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि वह बंग्लादेश का रहने वाला है और उसका नाम इब्राहिम खलील है लेकिन वह यहां कैसे पहुंचा और क्यों आया इस बारे में वह कुछ नहीं बता पा रहा है। उसकी भाषा भी पूरी तरह से समझ में नहीं आ रहा है. क्योंकि वह बंग्ला बोल रहा है।


सीआरपीएफ ने संदिग्ध को लड़ैयाटांड थाना पुलिस को सौंप दिया है। जिससे एसपी कार्यालय में पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि सीआरपीएफ के जवानों से एक संदिग्ध बंग्लादेशी को हिरासत में लेकर संबंधित थाना को सौंपा है। इसकी सूचना आईबी को भी दे दी गयी है। उससे लगातार पूछताछ किया जा रहा है कि वह कैसे यहां पहुंचा और क्यों यहां आया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता