ब्रेकिंग
Bihar MLC Result 2026: BJP का क्लीन स्वीप, JDU का खाता नहीं खुला; RJD और जन सुराज को 1-1 सीट✦Bihar MLC Election Result 2026: पटना शिक्षक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, डॉ. संजीव कुमार ने बीजेपी के नवल किशोर यादव को हराया; स्नातक सीट पर सस्पेंस✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦Bihar MLC Result 2026: BJP का क्लीन स्वीप, JDU का खाता नहीं खुला; RJD और जन सुराज को 1-1 सीट✦Bihar MLC Election Result 2026: पटना शिक्षक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, डॉ. संजीव कुमार ने बीजेपी के नवल किशोर यादव को हराया; स्नातक सीट पर सस्पेंस✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े

बकरी बांधने के विवाद में युवक की हत्या, पेड़ से लटका मिला शव, इलाके में सनसनी

ARRAH: आरा में बकरी बांधने के चक्कर में एक युवक की हत्या कर दी गयी। पहले तो उसकी पिटाई की गयी फिर हत्या कर पेड़ से लटका दिया गया। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चितकुंडी गांव क

बकरी बांधने के विवाद में युवक की हत्या, पेड़ से लटका मिला शव, इलाके में सनसनी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARRAH: आरा में बकरी बांधने के चक्कर में एक युवक की हत्या कर दी गयी। पहले तो उसकी पिटाई की गयी फिर हत्या कर पेड़ से लटका दिया गया। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चितकुंडी गांव की है। जहां इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। 


मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। वही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की गई। घटना के बारे में बताया गया कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चितकुंडी गांव के शाहिर खान के 26 वर्षीय पुत्र धनु उर्फ अनवर खान का रात्रि 11 बजे के आसपास पेड़ से लटकता हुआ देखा गया। जिसके बाद मौके पर परिजन पहुंचे और शव को पेड़ से नीचे उतारा गया और इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी।


घटनास्थल पर पुलिस पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। इस घटना के बारे में मृत युवक के चाचा ने बताया कि दो दिन पूर्व पड़ोसी सुखदेव यादव से बकरी बांधने को ले कर मारपीट हुई थी उस समय मेरे परिवार के चार सदस्यों को बहुत पीटा था। अभी भी कई लोगों के सिर में बैंडेज-पट्टी बंधा हुआ है। झगड़ा के बाद मुफ्फसिल थाना में समझौता हो गया था हमलोग सब बातों को भूलकर अपने रोजी रोजगार में व्यस्त हो गए थे।


 कल शाम घर का बड़ा लड़का धानु उर्फ अनवर खान शौच के लिए घर से बाहर गया था। काफी देर तक वह घर नहीं आया तो उसकी मां रात में ढूंढने निकली। उसी दौरान देखी की गांव के बगीचा में धनु का शव पेड़ से फांसी में लटका मिला। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और तब शव को पेड़ से नीचे उतारा गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गयी।


परिजनों का आरोप है कि सुखदेव यादव और उनके परिवार के लड़कों के द्वारा हत्या कर के शव को पेड़ से लटका दिया गया है। इस सम्बंध में भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने पुलिस के वाट्सप ग्रुप के माध्यम से जानकारी दिए कि हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की कार्यवाही में जुट गई है। जिनपर हत्या का आरोप लगा उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH

FirstBihar संवाददाता