ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बहु के अवैध संबंध के शक में 5 लोगों की हत्या, हत्यारे ने खुद थाने में किया सरेंडर

DESK : अवैध संबंध के शक में पांच लोगों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतकों में दो महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं. इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गय

बहु के अवैध संबंध के शक में 5 लोगों की हत्या, हत्यारे ने खुद थाने में किया सरेंडर
First Bihar
2 मिनट

DESK : अवैध संबंध के शक में पांच लोगों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतकों में दो महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं. इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. भारी संख्या में पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. 


मामला दिल्ली से सटे गुरुग्राम के राजेंद्र पार्क थाने का है. आज सुबह-सुबह जब पांच लोगों की हत्या की बात सामने आई तो हड़कंप मच गया. सबसे हैरान कर देने वाली बात यह रही कि खुद आरोपी ने थाने में जाकर पांच लोगों की हत्या की बात की जानकारी पुलिस को दी. पूरी घटना के बारे में सुनकर पुलिस सन्न रह गई. 


आरोपी शख्स ने बताया कि उसे अपनी बहु और किरायेदार के बीच अवैध संबंध होने का शक था. इसी को लेकर उसने ये हत्याएं की. हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और सरेंडर किया. उसने अपनी बहु, किरायेदार, किरायेदार की बीवी और उसके दो बच्चों की हत्या कर दी थी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

टैग्स