ब्रेकिंग
Bihar News: चंबल एक्सप्रेस में फिल्मी अंदाज में 2.92 करोड़ की लूट, DRI अफसर बनकर आए बदमाश; कारोबारी के कर्मचारी ने ही रची थी साजिश ✦Bihar News: बनारस से कोलकाता जा रही XUV में मिले 66.5 लाख रुपये, एक युवक और दो युवतियां पकड़े गए✦Bihar News: बिहार के 8 जिलों की चमकेगी किस्मत! 73 हजार करोड़ से बनेगा गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦Bihar News: चंबल एक्सप्रेस में फिल्मी अंदाज में 2.92 करोड़ की लूट, DRI अफसर बनकर आए बदमाश; कारोबारी के कर्मचारी ने ही रची थी साजिश ✦Bihar News: बनारस से कोलकाता जा रही XUV में मिले 66.5 लाख रुपये, एक युवक और दो युवतियां पकड़े गए✦Bihar News: बिहार के 8 जिलों की चमकेगी किस्मत! 73 हजार करोड़ से बनेगा गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी

बहन को न्याय दिलाने मुंबई से पटना पहुंचे शेखर सुमन,कहा- बहन को नहीं मिल रही मदद, CM और DGP से मिलेंगे

PATNA: राजधानी पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) के चिकित्सक डॉ. संजय कुमार 22 दिन से लापता हैं। लेकिन अब तक पुलिस उनका सुराग नहीं लगा पाई है। चचेरी बहन को न्याय दिला

बहन को न्याय दिलाने मुंबई से पटना पहुंचे शेखर सुमन,कहा- बहन को नहीं मिल रही मदद, CM और DGP से मिलेंगे
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: राजधानी पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) के चिकित्सक डॉ. संजय कुमार 22 दिन से लापता हैं। लेकिन अब तक पुलिस उनका सुराग नहीं लगा पाई है। चचेरी बहन को न्याय दिलाने के लिए अभिनेता शेखर सुमन मुंबई से पटना पहुंचे हैं। शेखर सुमन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डीजीपी आरएस भट्टी से मिलेंगे और डॉ. संजय कुमार की सकुशल बरामदगी की मांग करेंगे। 


22 दिनों से लापता डॉक्टर संजय कुमार का अब तक कोई सुराग नहीं मिलने से अभिनेता शेखर सुमन भी हैरान हैं। उनका कहना है कि 22 दिन से उनके बहनोई संजय कुमार लापता हैं उनकी चचेरी बहन को अब तक कोई मदद नहीं मिल रही है। उन्हें मदद दिलाने के लिए पटना आया हूं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डीजीपी आरएस भट्टी से मिलेंगे और बहन को न्याय दिलायेंगे। शेखर सुमन ने कहा कि उनके बहनोई की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उनके अचानक गायब होने के मामले में अब तक कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। 


लापता हुए 22 दिन हो गये है लेकिन पुलिस की तरफ से आश्वासन के सिवाय कुछ भी नहीं मिला है। उनकी गाड़ी मिली थी लेकिन उसकी जांच पुलिस ने तुरंत नहीं की। शेखर सुमन ने बिहार पुलिस से इस मामले में कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने लापता बहनोई की सकुशल बरामदगी की मांग की है। गौरतलब है कि NMCH के डॉक्टर संजय कुमार 01 मार्च से लापता हैं। वे मुजफ्फरपुर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। पटना से हाजीपुर और मुजफ्फरपुर तक पुलिस ने उनकी तलाश की लेकिन कोई अता-पता नहीं चल सका। गांधी सेतु से उनका कार जरूर बरामद किया गया। कार में रखे दो मोबाइल को पुलिस ने जब्त किया है। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया।


 जिस जगह पर कार मिली थी उसके नीचे गंगा नदी में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को सर्च अभियान में लगाया गया था। लेकिन फिर भी उनका पता नहीं चल सका। पुलिस को डॉक्टर की जानकारी देने वाले को ईनाम देने तक की घोषणा करनी पड़ी। न्यूज पेपर में इस्तेहार भी दिया गया लेकिन 22 दिन से लापता डॉक्टर साहब का पता अब तक पुलिस नहीं लगा पाई है। जबकि परिजनों ने अपहरण का मामला थाने में दर्ज कराया है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) के लापता चिकित्सक डॉ. संजय कुमार का 22 दिन के बाद भी पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। हालांकि पुलिस मामले की जांच की बात कर रही है।


पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए फ़िल्म अभिनेता शेखर सुमन ने नीतीश सरकार से बढ़ते अपराध और डॉक्टर के लापता होने पर सवाल उठाया। उन्होंने पुलिस से सवाल पूछा है कि आखिर इस पूरे मामले का जवाब क्या है। अभी तक क्या कुछ एक्शन लिया गया। इस संबंध में पुलिस की ओर से जानकारी नहीं मिल पाई है। यदि मामला आत्महत्या है तो शव कहा गया? पुलिस को पता करना चाहिए था कि डॉक्टर साहब की कोई दुश्मनी  तो नहीं थी। किसी चीज का दवाब तो नहीं था। 22 दिन में पुलिस ने क्या किया। यह पुलिस नहीं बता रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से उन्होंने अपील की है कि वे इस मामले में खुद अपने स्तर से देखें। गाड़ी का फॉरेनसिक जांच नहीं हुआ यह बड़ा सवाल है। संजय कुमार गए कहां पुलिसिया जांच में अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। 22 दिन से लापता है लेकिन अभी तक उनका पता नहीं चल पाया है। कही इस मामले को ठंडे बस्ते में तो नहीं डाल दिया गया। शेखर सुमन ने बिहार पुलिस पर कई सवाल उठाए। 

बहन को न्याय दिलाने मुंबई से पटना पहुंचे शेखर सुमन,कहा- बहन को नहीं मिल रही मदद, CM और DGP से मिलेंगे