ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बगहा में मवेशी चोरी के शक में 5 युवक बंधक, ग्रामीणों ने घर में बंद कर 10 घंटे तक की जमकर पिटाई

बगहा के रामनगर थाना क्षेत्र में मवेशी चोरी के शक में ग्रामीणों ने पांच युवकों को पकड़कर करीब 10 घंटे तक बंधक बनाए रखा और उनकी पिटाई की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को छुड़ाया।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BAGAHA: पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के सोनखर पंचायत अंतर्गत बरवा बंजरिया गांव में मवेशी चोरी के शक में ग्रामीणों ने पांच युवकों को पकड़कर करीब 10 घंटे तक बंधक बनाए रखा और उनकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद सभी युवकों को मुक्त कराया।


ग्रामीणों का आरोप है कि पकड़े गए युवक रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मवेशी चोरी करने आए थे। इसी शक के आधार पर उन्हें पकड़कर एक घर में बंद कर दिया गया और उनके साथ मारपीट की गई।


घटना की सूचना मिलते ही रामनगर थाना पुलिस गांव पहुंची, लेकिन शुरुआत में ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया और बंधक बनाए गए पांचों युवकों को सुरक्षित बाहर निकालकर थाने ले गई।


पुलिस के अनुसार, पकड़े गए सभी युवक गौनाहा थाना क्षेत्र के माधवपुर बरिया गांव के निवासी हैं। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।


पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मवेशी चोरी के आरोपों की जांच की जाएगी। साथ ही कानून हाथ में लेकर किसी को बंधक बनाने और मारपीट करने वालों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता