ब्रेकिंग
साइबर क्राइम पर बिहार पुलिस सख्त, एक ID पर 9 से ज्यादा सिम लेने वालों की खैर नहीं, DGP ने क्यों की सुपौल के इंटर छात्र की चर्चा? हाई कोर्ट और IGI एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी, स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली को दहलाने की साजिशकेंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में हुए भर्ती; कोरोनरी एंजियोग्राफी के बाद क्या है हाल?शराबबंदी पर मांझी के समर्थन में उतरे पप्पू यादव, सम्राट सरकार को बता दिया नया फॉर्मूलावाह रे फर्जी सम्राट सरकार!.. प्रस्तावित औद्योगिक निवेश को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला साइबर क्राइम पर बिहार पुलिस सख्त, एक ID पर 9 से ज्यादा सिम लेने वालों की खैर नहीं, DGP ने क्यों की सुपौल के इंटर छात्र की चर्चा? हाई कोर्ट और IGI एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी, स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली को दहलाने की साजिशकेंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में हुए भर्ती; कोरोनरी एंजियोग्राफी के बाद क्या है हाल?शराबबंदी पर मांझी के समर्थन में उतरे पप्पू यादव, सम्राट सरकार को बता दिया नया फॉर्मूलावाह रे फर्जी सम्राट सरकार!.. प्रस्तावित औद्योगिक निवेश को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला

बाल-बाल बची सैकड़ों बच्चों की जान: बदमाशों ने स्कूल की पानी टंकी में डाला जहर! ऐसे टला बड़ा हादसा

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां सैकड़ों बच्चों की जान जाते-जाते बच गई। शरारती तत्वों ने स्कूल की पानी टंकी में जहरीला पदार्थ मिला दिया था लेकिन समय रहते इसकी जा

बाल-बाल बची सैकड़ों बच्चों की जान: बदमाशों ने स्कूल की पानी टंकी में डाला जहर! ऐसे टला बड़ा हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां सैकड़ों बच्चों की जान जाते-जाते बच गई। शरारती तत्वों ने स्कूल की पानी टंकी में जहरीला पदार्थ मिला दिया था लेकिन समय रहते इसकी जानकारी मिल गई और आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अगर स्कूली बच्चों ने टंकी का पानी पी लिया होता तो न जाने क्या हो जाता। घटना नौबतपुर के तरेत पाली गांव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय की है।


बताया जा रहा है कि शनिवार को हर दिन की तरह शिक्षक और बच्चे स्कूल पहुंचे थे। इसी दौरान बच्चों ने पानी पीने के लिए नल खोला। नल के खुलते ही तेज दुर्गंध मिलने के बाद बच्चों ने इसकी जानकारी शिक्षकों को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन द्वारा घटना की जानकारी विभागीय अधिकारियों और पुलिस को दी गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही नौबतपुर थाना की पुलिस स्कूल पहुंची और स्कूल में पानी की सप्लाई को बंद कराया।


पुलिस टीम ने पानी टंकी का ढक्कन खोला गया तो उसमें से दुर्गंध आ रही थी और पानी का रंग भी बदल गया था। घटना की जानकारी मेडिकल टीम को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने पानी कै सैंपल लिया और उसे लैब ले गई। इस मामले को लेकर स्कूल की प्राचार्या कुमारी खुशबू ने नौबतपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराया है। गनीमत की बात रही कि किसी बच्चे ने पानी नहीं पिया था, नहीं तो आज एक बड़ा हादसा हो सकता था।