ब्रेकिंग
मामूली पैसों के विवाद में खूनी खेल, मुर्गा दुकानदार ने चाय विक्रेता की गला रेतकर कर दी हत्या; आरोपी गिरफ्तार31 साल का किला एक झटके में ढहा! 6000 नेताओं की फौज भी नहीं बचा सकी BJP की प्रतिष्ठा, बांकीपुर में PK का बड़ा धमाकाबिहार के क्रिकेट प्रेमियों के लिए गुड न्यूज, राजगीर स्टेडियम में इस दिन होगा पहला मैच; दर्शकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं30 साल का किला ढहा! बांकीपुर में BJP को कैसे मात दे गए प्रशांत किशोर, जानिए जीत के 5 बड़े कारणबिहार में मरीजों को नहीं लगानी पड़ेगी बड़े शहरों की दौड़... अब जिला अस्पतालों में हाईटेक होंगे आर्थो ओटी, हड्डी की सर्जरी होगी आसानमामूली पैसों के विवाद में खूनी खेल, मुर्गा दुकानदार ने चाय विक्रेता की गला रेतकर कर दी हत्या; आरोपी गिरफ्तार31 साल का किला एक झटके में ढहा! 6000 नेताओं की फौज भी नहीं बचा सकी BJP की प्रतिष्ठा, बांकीपुर में PK का बड़ा धमाकाबिहार के क्रिकेट प्रेमियों के लिए गुड न्यूज, राजगीर स्टेडियम में इस दिन होगा पहला मैच; दर्शकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं30 साल का किला ढहा! बांकीपुर में BJP को कैसे मात दे गए प्रशांत किशोर, जानिए जीत के 5 बड़े कारणबिहार में मरीजों को नहीं लगानी पड़ेगी बड़े शहरों की दौड़... अब जिला अस्पतालों में हाईटेक होंगे आर्थो ओटी, हड्डी की सर्जरी होगी आसान

बाढ़ में अपराधियों ने दो लोगों को मारी गोली, हालत नाजुक

PATNA: पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के सबिता सिनेमा हॉल के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी। जब देर शाम अपराधी अचानक अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। इस दौरान दो लोगों को गोली लगी है

बाढ़ में अपराधियों ने दो लोगों को मारी गोली, हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 PATNA: पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के सबिता सिनेमा हॉल के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी। जब देर शाम अपराधी अचानक अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। इस दौरान दो लोगों को गोली लगी है। दोनों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। दोनों को आनन फानन में पीएमसीएच ले जाया गया है। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटना के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। अपराधियों की फायरिंग में जिन दो लोगों को गोली लगी है उसकी पहचान भी अभी नहीं हो पायी है। पुलिस हरेक एक बिन्दुओं की जांच कर रही है। 


वही सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के चौखंडी रोड में एक स्कूल संचालक तौकीर आलम की बच्चों के अभिभावकों ने पिटाई कर दी। घायल तौकीर आलम राजद के युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। बताया जाता है कि 18 महीने के बकाए फीस मांगने पर छात्रा के अभिभावकों ने उसके साथ मारपीट की। घायल तौकीर आलम को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 


जबकि सासाराम के राजपुर अमारी में सड़क हादसे में एक 16 साल के युवक की मौत हो गयी है। पिकअप वैन की ठोकर से उसकी मौत हुई है। इस हादसे में पिकअप वैन का चालक राजेंद्र सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक गौतम कुमार राजपुर के सोवेया का रहने वाला था। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।  

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता