ब्रेकिंग
बिहार से यूपी का सफर होगा आसान! जल्द शुरू होगा नया फोरलेन हाईवे, इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहितबिहार के इन NH पर सफर हुआ महंगा, टोल प्लाजा पर सभी वाहनों की दरों में बड़ी बढ़ोतरीBihar News : पटना रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! दानापुर-पटना के बीच बनेगी तीसरी-चौथी रेल लाइन, 22 नई ट्रेनें चलेंगीBihar News : सोमवार को पटना में सफर करना है? पहले देख लें कौन-कौन सी सड़कें बंद हैं, नहीं तो फंस जाएंगेBihar Weather Today: अगस्त में भी नहीं बरसे बदरा, बिहार में 43% बारिश की कमी; अल नीनो ने बढ़ाई किसानों की चिंताबिहार से यूपी का सफर होगा आसान! जल्द शुरू होगा नया फोरलेन हाईवे, इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहितबिहार के इन NH पर सफर हुआ महंगा, टोल प्लाजा पर सभी वाहनों की दरों में बड़ी बढ़ोतरीBihar News : पटना रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! दानापुर-पटना के बीच बनेगी तीसरी-चौथी रेल लाइन, 22 नई ट्रेनें चलेंगीBihar News : सोमवार को पटना में सफर करना है? पहले देख लें कौन-कौन सी सड़कें बंद हैं, नहीं तो फंस जाएंगेBihar Weather Today: अगस्त में भी नहीं बरसे बदरा, बिहार में 43% बारिश की कमी; अल नीनो ने बढ़ाई किसानों की चिंता

बचपन के प्यार का दुखद अंत: प्रेमी युगल ने ट्रेन से कट कर की खुदकुशी, छठ के बाद होनी थी लड़की की शादी

SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां एक प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जितने

बचपन के प्यार का दुखद अंत: प्रेमी युगल ने ट्रेन से कट कर की खुदकुशी, छठ के बाद होनी थी लड़की की शादी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां एक प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जितने लोग उतनी तरह की बातें होने लगी। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर कुसैया रेलवे गुमटी के पास की है।


मृतकों की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कपरपट्टी गांव निवासी बटून राय की 18 वर्षीय बेटी भोली कुमारी और इसी गांव के रहने वाले पवन राय के 20 वर्षीय बेटा मनीष कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लड़की की शादी छठ के बाद होनी थी। माना जा रहा है कि इसी वजह से प्रेमी युगल ने अपनी जान दे दी है हालांकि परिवार के लोग इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। 


ग्रामीणों का कहना है कि दोनों बचपन से ही एक-दूसरे से प्यार करते थे। लड़की के परिवार वालों ने उसकी शादी दरभंगा में दूसरे लड़के से तय कर दी थी। छठ बाद तिलक और शादी होनी थी।लोगों का कहना है कि लड़की इस शादी को लेकर तैयार नहीं थी जबकि दोनों के प्रेम प्रसंग को जानते हुए लड़की के परिवार के लोग एक ही गांव में शादी को लेकर राजी नहीं थे। इसी बात से नाराज होकर प्रेमी युगल ने आत्मघाती कदम उठा लिया। परिजनों ने बताया दोनों रात करीब दस बजे से अचानक अपने घर से लापता हो गये थे। परिवार के लोग दोनों की खोजबीन कर ही रहे थे लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।


शुक्रवार की सुबह जानकारी मिली कि धनहर रेलवे गुमटी के पास एक लड़का और एक लड़की का क्षत विक्षत शव पड़ा हुआ है। दोनों के परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि शव उन्हीं के बेटा-बेची का है। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची वारिसनगर थाने की पुलिस ने प्रेमी युगल के शव को कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। 



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता