ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

PATNA CRIME NEWS: महिला सिपाही को थप्पड़ मारकर भगा ऑटो चालक ,पुलिस के नाक के नीचे से फरार

PATNA CRIME NEWS: राजधानी पटना में कानून के रखवालों के साथ भी बदसुलूकी होने लगी है .दानापुर स्टेशन पर एक ऑटो चालक ने महिला सिपाही को थप्पड़ जड़ दिया और मौके से फरार हो गया |

पटना क्राइम न्यूज़ ,दानापुर न्यूज़ ,Bihar police ,महिला  सिपाही,बिहार न्यूज़,पुलिस कांस्टेबल,auto driver
Bihar police lady constable
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Patna ,danapur news: राजधानी पटना में कानून के रखवालों के साथ भी बदसलूकी होने लगी है! दानापुर स्टेशन पर एक ऑटो चालक ने महिला सिपाही को थप्पड़ जड़ दिया और मौके से फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया था, लेकिन अन्य ऑटो चालकों की मदद से वह भीड़ के बीच से भाग निकला।


कैसे भड़का विवाद?

गर्दनीबाग फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर में तैनात महिला सिपाही निशु अपनी सहेली के साथ दानापुर स्टेशन से सगुना मोड़ के लिए ऑटो में सवार हुई थी। लेकिन ऑटो चालक ने उन्हें जबरन दानापुर ऑटो स्टैंड पर उतार दिया। जब सिपाही ने इसका विरोध किया और तय किराया देने की बात कही, तो आरोपी ने बदसलूकी करते हुए थप्पड़ मार दिया लेकिन आरोपी पकड़ा गया हालाँकि वो भागने में सफल रहा.

घटना के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले करने की कोशिश की, लेकिन दूसरे ऑटो चालकों ने एकजुट होकर उसे छुड़ा लिया और वह फरार हो गया।आपको बता दे कि   पुलिस ने आरोपी की पहचान की है, और  गिरफ्तारी के  लिए लगातार छापेमारी  जारी  है .


वहीं,महिला सिपाही ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है, और पुलिस ने ऑटो चालक की पहचान कर ली है। अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।दानापुर टेंपो स्टैंड पर यह घटना दिनभर चर्चा में रही, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि कानून के रक्षक ही जब सुरक्षित नहीं, तो आम जनता का क्या होगा?

टैग्स