ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

बिहार : वार्ड सचिव चुनाव को लेकर हुई हिंसक झड़प में गोलीबारी, आठ घायल

AURNGABAD : औरंगाबाद के बारुण थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में सोमवार की देर शाम दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प के दौरान चली गोलीबारी में एक युवक को गोली लगी जबकि सात घायल हो गये. गोलीबारी में पड़रिया के

बिहार : वार्ड सचिव चुनाव को लेकर हुई हिंसक झड़प में गोलीबारी, आठ घायल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

AURNGABAD : औरंगाबाद के बारुण थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में सोमवार की देर शाम दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प के दौरान चली गोलीबारी में एक युवक को गोली लगी जबकि सात घायल हो गये. गोलीबारी में पड़रिया के राजकेश्वर सिंह को पैर में गोली लगी है और चंदन भी गंभीर रूप से घायल हो गया. जिन्हें स्थानीय चिकित्सालय में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है. 


गोलीबारी की घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है और पुलिस मौके पर कैम्प कर रही है. ग्रामीणो ने बताया कि धमनी पंचायत के वार्ड नंबर तीन में वार्ड सचिव पद के लिए पंचायत भवन में चुनाव हो रहा था, जिसमें चार प्रत्याशी गुड्डू कुमार उर्फ अमित, रवि कुमार, राजकुमार सिंह व मृत्युंजय कुमार का नाम था. चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से चल रही थी, इसी दरमियान पचास प्रतिशत मतदान पड़ने के बाद मत देने को लेकर दोनो पक्षों में तू-तू , मैं- मैं हुआ और मारपीट होने लगी. इस दौरान लाठी डंडे व पत्थराव भी हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए. मारपीट होते ही भगदड़ मच गई. स्थानीय ग्रामीण मतदान केंद्र छोड़कर भाग निकले और मामले को लेकर दो पक्षों के बीच में बने तनाव को थनाध्यक्ष धनंजय शर्मा के नेतृत्व में नियंत्रित किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मतदान को लेकर आपस में दोंनो प्रत्याशियों के बीच मारपीट हुई है. 


घटना को लेकर जांच पड़ताल चल रहा है. घायलो में मनिष कुमार, अजित कुमार सिंह, चन्दन कुमार, विजय कुमार, राजकेश्वर सिंह, जुगल सिंह, रितेश कुमार, राजकुमार सिंह सहित दस लोग शामिल हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि मारपीट के बाद दोनों पजश द्वारा थाने में कार्रवाई को लेकर आवेदन दिया गया और इसके बाद गांव जाकर दोनों पक्ष आपस मे भीड़ गए.फिलहाल मामले को लेकर जांच की जा रही है और इस गोलीबारी में शामिल लोगों के गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता