ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

लोकसभा चुनाव के बीच नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम : जंगल में प्लांटेड चार IED बरामद

AURANGABAD : लोकसभा चुनाव के बीच सुरक्षा बलों ने औरंगाबाद में नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। जंगली क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाने

लोकसभा चुनाव के बीच नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम : जंगल में प्लांटेड चार IED बरामद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD : लोकसभा चुनाव के बीच सुरक्षा बलों ने औरंगाबाद में नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। जंगली क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए जंगल में प्लांट किए गए चार शक्तिशाली आईईडी को सुरक्षा बलों ने बरामद किया है। बाद में चारों आईईडी को नष्ट कर दिया गया। मदनपुर थानाक्षेत्र के अति नक्सल प्रभावित गांव के समीप स्थित जंगली इलाके में सुरक्षा बलों ने यह कार्रवाई की है।


औरंगाबाद के एसपी स्वप्ना गौतम मेश्राम ने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को जिन रास्तों से गुजरना था, उन्हीं रास्तों में तीन-तीन किलो के चार शक्तिशाली आईईडी जमीन में दबाकर प्लांट किए गए थे। हालांकि सर्च ऑपरेशन से पहले ही उन्हें आईईडी प्लांट करने की जानकारी मिल गई थी। जिसके बाद शुक्रवार को जंगल के इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया और सुरक्षा बलों ने चारों आईईडी को बरामद कर लिया।


सुरक्षा बलों ने बरामद सभी चारों आईईडी को जंगल में ही नष्ट कर दिया है। एसपी ने बताया कि नक्सलियों के खात्मे के लिए जंगली इलाकों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जिससे नक्सली बौखला हुए हैं और इसी बौखलाहट में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की फिराक में थे। हालांकि इससे पहले ही उनके मंसूबों पर पानी फिर गया है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ जिला पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।