ब्रेकिंग
प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीप्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्री

बिहार : SP के जनता दरबार पहुंची महिला, बोली.. प्रेमी से तंग आकर बेटी ने की खुदकुशी, नहीं मिल रहा न्याय

AURANGABAD : खबर औरंगाबाद से है जहां छात्रा के आत्महत्या मामले में कोई कार्रवाई न होता देख मृतका की मां एसपी के जनता दरबार पहुंची और अपनी बेटी को आत्महत्या के लिए विवश करने वाले यु

बिहार : SP के जनता दरबार पहुंची महिला, बोली.. प्रेमी से तंग आकर बेटी ने की खुदकुशी, नहीं मिल रहा न्याय
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

AURANGABAD : खबर औरंगाबाद से है जहां छात्रा के आत्महत्या मामले में कोई कार्रवाई न होता देख मृतका की मां एसपी के जनता दरबार पहुंची और अपनी बेटी को आत्महत्या के लिए विवश करने वाले युवक की गिरफ्तारी की मांग की है. मृतका की माँ ने बताया कि वह अपनी बेटी को रांची में रखकर नर्सिंग का कोर्स करा रही थी और इसी बीच उसे अली नगर के आइल ने अपनी प्यार के जाल में फंसा लिया और साल 2020 से ही वह उनकी बेटी को शादी का झांसा देता रहा.


मामला औरंगाबाद के टिकरी रोड निवासी महिला ने बताया, उनकी बेटी उसके प्रेम में इतनी पागल हो चुकी थी कि वह घर वालों की बात भी नहीं सुनती थी. जिसका फायदा उस लड़के ने उठाया और कई आपत्तिजनक तस्वीर खींचकर उसे ब्लैकमेल करने लगा.  


जिसके कारण वह मानसिक प्रताड़ना से गुजरने लगी. इसी दौरान एक दिन सुबह उसका फोन आया. शायद आइल ने कुछ ऐसा कहा जिसके कारण उनकी बेटी ने घर के ऊपर वाले कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी. मृतका के मां ने एसपी से नगर थाना पुलिस के कार्यशैली की शिकायत करते हुए यह कहा कि अपनी बेटी के आत्महत्या के कारणों से संबंधित सारे प्रमाण डायरी, पेनड्राइव और लड़के का फोन नम्बर तक दे दिया. एक महीना होने को है लेकिन नगर थाना पुलिस ने इस दिशा में अभी तक कोई कार्रवाई नही की. मृतका की माँ ने एसपी कांतेश कुमार मिश्र से आइल की गिरफ्तारी की मांग की है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता