ब्रेकिंग
Bihar News : पहले बेटी की शादी, फिर सियासी संग्राम! अनंत सिंह कब देंगे विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस का जवाब? 67 मुकदमों पर भी खोली जुबान, बोले- राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया✦Bihar News : विधायक बनने से पहले एक भी केस नहीं! अनंत सिंह का बड़ा दावा, नीरज कुमार पर साजिश का आरोप; ललन सिंह और नीतीश कुमार को लेकर भी किया बड़ा खुलासा✦BIHAR NEWS : पटना में जाम का होगा The End! डाकबंगला से रुकनपुरा तक चौड़ी होगी सड़क, 29 करोड़ होंगे खर्च✦Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में AI से होगा इलाज का रास्ता आसान! घर बैठे मिलेगी बीमारी और डॉक्टर की जानकारी, ऑनलाइन बुक होगा OPD स्लॉट✦Bihar News : बिहार की महिला अफसर रूबी कुमारी के पास 7 साल में 10 करोड़ की संपत्ति! EOU की छापेमारी में जमीन, फ्लैट और बेनामी स्कॉर्पियो का खुलासा✦Bihar News : पहले बेटी की शादी, फिर सियासी संग्राम! अनंत सिंह कब देंगे विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस का जवाब? 67 मुकदमों पर भी खोली जुबान, बोले- राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया✦Bihar News : विधायक बनने से पहले एक भी केस नहीं! अनंत सिंह का बड़ा दावा, नीरज कुमार पर साजिश का आरोप; ललन सिंह और नीतीश कुमार को लेकर भी किया बड़ा खुलासा✦BIHAR NEWS : पटना में जाम का होगा The End! डाकबंगला से रुकनपुरा तक चौड़ी होगी सड़क, 29 करोड़ होंगे खर्च✦Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में AI से होगा इलाज का रास्ता आसान! घर बैठे मिलेगी बीमारी और डॉक्टर की जानकारी, ऑनलाइन बुक होगा OPD स्लॉट✦Bihar News : बिहार की महिला अफसर रूबी कुमारी के पास 7 साल में 10 करोड़ की संपत्ति! EOU की छापेमारी में जमीन, फ्लैट और बेनामी स्कॉर्पियो का खुलासा

बिहार : नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी, जंगल से कई आपत्तिजनक सामान बरामद

AURANGABAD : औरंगाबाद में दो दिनों पूर्व मदनपुर थाना क्षेत्र के अतिनक्सल प्रभावित पचरुखिया जंगल में हुए IED ब्लास्ट के बाद कोबरा और CRPF का सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा बलों ने सर्

बिहार : नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी, जंगल से कई आपत्तिजनक सामान बरामद
Mukesh Srivastava
3 मिनट

AURANGABAD : औरंगाबाद में दो दिनों पूर्व मदनपुर थाना क्षेत्र के अतिनक्सल प्रभावित पचरुखिया जंगल में हुए IED ब्लास्ट के बाद कोबरा और CRPF का सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के ठिकाने से कई विस्फोटक समानों को बरामद किया गया है। सुरक्षा बलों द्वारा लगातार चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के बाद नक्सलियों में हड़कंप मच गया है।


दरअसल, दो दिन पहले कोबरा और CRPF द्वारा जंगल में चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के पचरुखिया के पास नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को देखते ही उनपर फायरिंग शुरू कर दिया था। कोबरा और CRPF के जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कई राउंड फायरिंग की थी। इसी दौरान नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर दिया था। इस IED ब्लास्ट में सहायक कमांडेंट विभोर कुमार सिंह, जवान सुरेंद्र प्रसाद और सुमन कुमार पांडेय घायल हो गए थे। फिलहाल घायल जवानों में सहायक कमांडेंट स्थिति गंभीर बताई जा रही है।


एएसपी अभियान मुकेश कुमार ने बताया कि IED ब्लास्ट करने के बाद नक्सली भाग निकले थे। जिसके बाद से नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के ठिकाने से विस्फोटक बरामद किए गए हैं। बरामद सामानों में सोलर प्लेट, हेमलेट, फावड़ा, इलेक्ट्रिक वायर, डेटोनेटर्स, मोमबत्ती, पीवीसी पाइप, एलुमिनियम पाइप, बैटरी, लोहे का वोल्ट, आयरन प्लेट, खाने-पीने की सामग्री, और प्रेशर आईईडी स्विच समेत अन्य चीजें शामिल हैं। एएसपी अभियान ने बताया कि बड़ी संख्या में नक्सली सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए जंगल में एकत्रित हुए थे। लेकिन सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में नक्सली नहीं टिक सके और मौके से फरार हो गए।


उन्होंने कहा कि नक्सली कहीं भी होंगे उन्हें नहीं छोड़ा जाएगा। IED ब्लास्ट के बाद कई शीर्ष नक्सली संदीप यादव, विवेक यादव, नितेश उर्फ इरफान, इंदल उर्फ उमा भोक्ता, संजीत भुईयां उर्फ सागर, प्रेम भुईयां उर्फ अभ्यास समेत अज्ञात 50 से 60 नक्सलियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए कार्रवाई तेज कर दी गई है। सहायक पुलिस अवर निरीक्षक जयकुमार प्रसाद के बयान पर मदनपुर थाना कांड संख्या-87/22 के तहत केस दर्ज किया गया है। एएसपी अभियान ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी रहेगा।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता