ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार: दहेज नहीं मिलने से नाराज पति की करतूत, पत्नी को बेरहमी से पीटा, साली ने रोका तो कर दिया ये काम

AURNGABAD: दहेज प्रताड़ना का केस वापस नही लेने पर पति द्वारा पत्नी को बेरहमी से पीटने का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घायल पत्नी सायमा नाज औरंगाबाद शहर के वार्ड-16 पुरा

बिहार: दहेज नहीं मिलने से नाराज पति की करतूत, पत्नी को बेरहमी से पीटा, साली ने रोका तो कर दिया ये काम
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
3 मिनट

AURNGABAD: दहेज प्रताड़ना का केस वापस नही लेने पर पति द्वारा पत्नी को बेरहमी से पीटने का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घायल पत्नी सायमा नाज औरंगाबाद शहर के वार्ड-16 पुरानी काजी मुहल्ला की निवासी है। उसने बताया कि पति के खिलाफ उसने केस किया था उसे वापस लेने को बोल रहा था. आए दिन धमकी देता था. एक दिन पति ने उसके साथ मारपीट की, शोर सुन जब मेरी बहन बचाने आई तो उसपर चाकू से हमला कर दिया. 


पीड़िता ने बताया कि उसके पति महताब खान दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करते रहे है। प्रताड़ना से तंग आकर ही उसने पिछले साल औरंगाबाद कोर्ट में नालिसी मुकदमा संख्या-576/22 दर्ज कराया था। इसी मुकदमें को वापस लेने के लिए वे आए दिन उसे धमकी देते रहते है। इधर तबीयत खराब होने पर वह पिछले तीन दिनों से औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती थी। 


इसी दौरान जब वह अस्पताल के लैब से जांच रिपोर्ट लेकर वार्ड में लौट रही थी, तो पति उसका पीछा करते हुए वहां आ गया। वह मेरा गला दबाते हुए जमीन पर पटक कर उसे लात-घूसे से बुरी तरह पीटते हुए धमकी देने लगा कि मेरे उपर जो दहेज का केस किया है, उसे उठा लो नही तो तुम्हारे पूरे परिवार को जिंदा नहीं रहने देंगे। शोर सुनकर जब मेरी बहन मुझे बचाने के लिए दौड़कर आयी तो बहन रिजवाना खातून(32वर्ष) को अपने हाथ में लिए चाकू जानलेवा हमला कर दिया। हमले में उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई है। 


पत्नी ने बताया कि टने के दौरान ही पति ने मेरे गले से सोने का चेन नोंच लिया जबकि वह बेरहमी से पिटाई के कारण वही पर बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। मारपीट से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। कहा कि पहले से भी मेरा पति मुझपर केस उठाने के लिए दबाब बनाता रहा है और धमकी देता रहा है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता