ब्रेकिंग
ED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाई

बिहार: घर से उठाकर मासूम बच्ची के साथ रेप, रिश्तेदार के घर शादी में आई थी नाबालिग लड़की

AURANGABAD: औरंगाबाद में दुष्कर्म की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने आई साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची को बदमाश घर से उठाकर ले गया और सुनसान जगह प

बिहार: घर से उठाकर मासूम बच्ची के साथ रेप, रिश्तेदार के घर शादी में आई थी नाबालिग लड़की
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD: औरंगाबाद में दुष्कर्म की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने आई साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची को बदमाश घर से उठाकर ले गया और सुनसान जगह पर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दे डाला। बच्ची को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। बच्ची अस्पताल में जीवन और मौत से जूझ रही है।


बताया जा रहा है कि मासूम अपने रिश्तेदार के घर शादी में आई थी और घर के बाहर खेल रही थी, तभी पड़ोस का ही 26 वर्षीय युवक सुनील कुमार वहां पहुंचा और बच्ची को उठाकर सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दरिंदगी की। घटना के बाद बच्ची जोर जोर से बच्ची रो रही थी। रोने की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग वहां पहुंचे तो देखा कि काफी ब्लीडिंग हो रही है।


आनन-फानन में बच्ची को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पीड़ित्ता के पिता के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने बताया कि घटना शुक्रवार की देर शाम की है। पीड़िता के पिता ने प्राथमिकी दर्ज करवाई थी और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।


एसडीपीओ ने बताया कि मोहल्ले में स्थित उमेश सिंह के खटाल में काम करने वाले युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। गिरफ्तार युवक बारुण थाना के एक गांव का रहनेवाला है। मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषी को सजा दिलाई जाएगी।