ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

औरंगाबाद में पैक्स चुनाव के दौरान 20 राउंड फायरिंग, मतदान केंद्र पर मची अफरा-तफरी

AURANGABAD : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है औरंगाबाद से जहां पैक्स चुनाव के दौरान करीब दो दर्जन राउंड करने की सूचना मिल रही है. इस घटना के बाद मतदान केंद्र पर अफरा-तफरी मच

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

AURANGABAD : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है औरंगाबाद से जहां पैक्स चुनाव के दौरान करीब दो दर्जन राउंड करने की सूचना मिल रही है. इस घटना के बाद मतदान केंद्र पर अफरा-तफरी मच गई है. बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग से लोगों के बिच दहशत का माहौल है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात जिले के ओबरा प्रखंड की है. जहां भरूब मतदान केंद्र पर वर्चस्व को लेकर बदमाशों ने 20 से 25 राउंड फायरिंग की है. गोलीबारी होने के बाद दहशत के कारण वोटर्स मतदान केंद्र से भाग खड़े हुए. बताया जाता है कि दूसरे चरण का मतदान हो रहा था. इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग की और कई गाड़ियों में तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया. 


वारदात की सूचना मिलते ही एसपी दीपक बरनवाल मौके पर पहुंचे. पुलिस कप्तान ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने आगे बताया कि भरुब पैक्स प्रत्याशी राकेश शर्मा और मनीष पांडेय के बीच वर्चस्व को लेकर फायरिंग हुई है. कई बाइक जब्त किये गए हैं. आरोपियों को अरेस्ट करने के लिए कार्रवाई की जा रही है.



टैग्स