ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

30 लाख का इनामी नक्सली मरकज बाबा गिरफ्तार, बिहार-झारखंड पुलिस को थी सरगर्मी से तलाश

AURANGABAD: औरंगाबाद से बड़ी खबर आ रही है जहां 30 लाख के इनामी नक्सली कमांडर मरकज बाबा उर्फ वीरेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बिहार और झारखंड पुलिस को काफी दिनों से

30 लाख का इनामी नक्सली मरकज बाबा गिरफ्तार, बिहार-झारखंड पुलिस को थी सरगर्मी से तलाश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: औरंगाबाद से बड़ी खबर आ रही है जहां 30 लाख के इनामी नक्सली कमांडर मरकज बाबा उर्फ वीरेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बिहार और झारखंड पुलिस को काफी दिनों से इस हार्डकोर नक्सली की तलाश थी।  नक्सली वीरेंद्र यादव उर्फ सौरभ दा को लोग मरकज बाबा के नाम से भी जानते हैं। इसकी गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। 


औरंगाबाद एसपी स्वप्ना गौतम मेश्राम ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि झरना-महुलान के जंगली इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने वीरेंद्र को दबोचा है। वह कासमा थाना क्षेत्र के गम्हरिया का रहने वाला है। जिस पर कई मामले बिहार-झारखंड के विभिन्न थानों में दर्ज है। 


औरंगाबाद एसपी ने बताया कि मरकज बाबा की गिरफ्तारी को लेकर झारखंड सरकार ने 25 लाख रुपये और एनआईए ने 5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। कुल 30 लाख रूपये का इनामी वीरेंद्र यादव था। औरंगाबाद अपर पुलिस अधीक्षक अभियान मुकेश कुमार के नेतृत्व में ढिबरा थाना पुलिस और एसटीएफ ने जंगली इलाके में छिपे इस हार्डकोर नक्सली को छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। सौरभ दा उर्फ वीरेंद्र उर्फ मरकज बाबा की गिरफ्तारी को बिहार और झारखंड दोनों राज्यों की पुलिस बड़ी कामयाबी मान रही है। 

टैग्स