ब्रेकिंग
Bihar News : पहले बेटी की शादी, फिर सियासी संग्राम! अनंत सिंह कब देंगे विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस का जवाब? 67 मुकदमों पर भी खोली जुबान, बोले- राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया✦Bihar News : विधायक बनने से पहले एक भी केस नहीं! अनंत सिंह का बड़ा दावा, नीरज कुमार पर साजिश का आरोप; ललन सिंह और नीतीश कुमार को लेकर भी किया बड़ा खुलासा✦BIHAR NEWS : पटना में जाम का होगा The End! डाकबंगला से रुकनपुरा तक चौड़ी होगी सड़क, 29 करोड़ होंगे खर्च✦Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में AI से होगा इलाज का रास्ता आसान! घर बैठे मिलेगी बीमारी और डॉक्टर की जानकारी, ऑनलाइन बुक होगा OPD स्लॉट✦Bihar News : बिहार की महिला अफसर रूबी कुमारी के पास 7 साल में 10 करोड़ की संपत्ति! EOU की छापेमारी में जमीन, फ्लैट और बेनामी स्कॉर्पियो का खुलासा✦Bihar News : पहले बेटी की शादी, फिर सियासी संग्राम! अनंत सिंह कब देंगे विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस का जवाब? 67 मुकदमों पर भी खोली जुबान, बोले- राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया✦Bihar News : विधायक बनने से पहले एक भी केस नहीं! अनंत सिंह का बड़ा दावा, नीरज कुमार पर साजिश का आरोप; ललन सिंह और नीतीश कुमार को लेकर भी किया बड़ा खुलासा✦BIHAR NEWS : पटना में जाम का होगा The End! डाकबंगला से रुकनपुरा तक चौड़ी होगी सड़क, 29 करोड़ होंगे खर्च✦Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में AI से होगा इलाज का रास्ता आसान! घर बैठे मिलेगी बीमारी और डॉक्टर की जानकारी, ऑनलाइन बुक होगा OPD स्लॉट✦Bihar News : बिहार की महिला अफसर रूबी कुमारी के पास 7 साल में 10 करोड़ की संपत्ति! EOU की छापेमारी में जमीन, फ्लैट और बेनामी स्कॉर्पियो का खुलासा

औरंगाबाद में संपत्ति विवाद में युवक की निर्मम हत्या, अपने ही पिता-भाई ने मौत के घाट उतारा, आरोपी बाप-बेटा गिरफ्तार

AURANGABAD : बड़ी खबर औरंगाबाद से है, जहां संपत्ति के विवाद में पिता और भाई ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना ओबरा थाना क्षेत्र के छोटकी कदियाही गांव की है। जहां गुरुव

औरंगाबाद में संपत्ति विवाद में युवक की निर्मम हत्या, अपने ही पिता-भाई ने मौत के घाट उतारा, आरोपी बाप-बेटा गिरफ्तार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD : बड़ी खबर औरंगाबाद से है, जहां संपत्ति के विवाद में पिता और भाई ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना ओबरा थाना क्षेत्र के छोटकी कदियाही गांव की है। जहां गुरुवार को संपत्ति विवाद में पिता और बड़े बेटे ने मिलकर छोटे बेटे की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी।


इस दौरान बीच बचाव कर रहे तीन लोगों को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। आनन-फानन में तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।


घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी पिता रमेश मेहता और उसके बड़े बेटे मिथिलेश मेहता को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे कड़ी पूछताछ में जुटी है।


बताया जाता है कि 38 वर्षीय मृतक मिंटू मेहता अपने खेत में पटवन करने के बाद दोपहर में घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में पहले से ही घात लगाए पिता और पुत्र ने मिंटू पर चाकू से हमला बोल दिया। इसी दौरान आसपास मौजूद लोग बीच बचाव करने के लिए दौड़। बीच बचाव कर रहे लोगों पर भी बाप-बेटे ने चाकू से हमला कर दिया। जिसमें गांव के ही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जबकि मिंटू की मौके पर ही मौत हो गई। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता