ब्रेकिंग
Bihar News : पहले बेटी की शादी, फिर सियासी संग्राम! अनंत सिंह कब देंगे विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस का जवाब? 67 मुकदमों पर भी खोली जुबान, बोले- राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया✦Bihar News : विधायक बनने से पहले एक भी केस नहीं! अनंत सिंह का बड़ा दावा, नीरज कुमार पर साजिश का आरोप; ललन सिंह और नीतीश कुमार को लेकर भी किया बड़ा खुलासा✦BIHAR NEWS : पटना में जाम का होगा The End! डाकबंगला से रुकनपुरा तक चौड़ी होगी सड़क, 29 करोड़ होंगे खर्च✦Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में AI से होगा इलाज का रास्ता आसान! घर बैठे मिलेगी बीमारी और डॉक्टर की जानकारी, ऑनलाइन बुक होगा OPD स्लॉट✦Bihar News : बिहार की महिला अफसर रूबी कुमारी के पास 7 साल में 10 करोड़ की संपत्ति! EOU की छापेमारी में जमीन, फ्लैट और बेनामी स्कॉर्पियो का खुलासा✦Bihar News : पहले बेटी की शादी, फिर सियासी संग्राम! अनंत सिंह कब देंगे विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस का जवाब? 67 मुकदमों पर भी खोली जुबान, बोले- राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया✦Bihar News : विधायक बनने से पहले एक भी केस नहीं! अनंत सिंह का बड़ा दावा, नीरज कुमार पर साजिश का आरोप; ललन सिंह और नीतीश कुमार को लेकर भी किया बड़ा खुलासा✦BIHAR NEWS : पटना में जाम का होगा The End! डाकबंगला से रुकनपुरा तक चौड़ी होगी सड़क, 29 करोड़ होंगे खर्च✦Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में AI से होगा इलाज का रास्ता आसान! घर बैठे मिलेगी बीमारी और डॉक्टर की जानकारी, ऑनलाइन बुक होगा OPD स्लॉट✦Bihar News : बिहार की महिला अफसर रूबी कुमारी के पास 7 साल में 10 करोड़ की संपत्ति! EOU की छापेमारी में जमीन, फ्लैट और बेनामी स्कॉर्पियो का खुलासा

औरंगाबाद : खनन कंपनी पर बालू चोरी का गंभीर आरोप, बगैर ई-चालान के बेच दिया करोड़ों का बालू, तीन थानों में केस दर्ज

AURANGABAD : औरंगाबाद में सोन नदी से बालू का खनन करनेवाली कंपनी आदित्य मल्टीकॉम पर करोड़ों रूपए के राजस्व की चोरीे का आरोप लगी है। खनन निरीक्षक ने आदित्य मल्टीकॉम पर करोड़ों र

औरंगाबाद : खनन कंपनी पर बालू चोरी का गंभीर आरोप, बगैर ई-चालान के बेच दिया करोड़ों का बालू, तीन थानों में केस दर्ज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD : औरंगाबाद में सोन नदी से बालू का खनन करनेवाली कंपनी आदित्य मल्टीकॉम पर करोड़ों रूपए के राजस्व की चोरीे का आरोप लगी है। खनन निरीक्षक ने आदित्य मल्टीकॉम पर करोड़ों रूपए के बालू की चोरी का आरोप लगाते हुए कंपनी के खिलाफ जिले के तीन थानों में केस दर्ज कराया है।


जानकारी के मुताबिक खनन पदाधिकारी आजाद आलम ने जब एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र स्थित धुंधुआ बालू घाट के स्टॉक की जांच किया तो बड़ी अनियमितता सामने आई। खनन पदाधिकारी ने जांच के दौरान पाया कि कंपनी ने 55 लाख से अधिक घनफीट बालू को बगैर ई-चालान के बेच दिया है। जिसको लेकर खनन निरीक्षक ने एनटीपीसी खैरा थाने में कंपनी के खिलाफ 28 करोड़ 89 लाख 54 हजार रुपए के सरकारी राजस्व की चोरी का मामला दर्ज कराया है।


इसके अलावा उक्त कंपनी के खिलाफ नबीनगर और बारुण थाने में भी केस दर्ज कराया गया है। जांच में अभी तक जिले में करीब 128 करोड़ रूपए का बालू चोरी किये जाने का मामला सामने आया है। जिला खनन पदाधिकारी के अनुसार कंपनी के द्वारा भंडारित बालू का अवैध प्रेषण के मामले में विभिन्न थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।


पूरे मामले पर औरंगाबाद एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है, जो इन मामलों की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि मामला आर्थिक अपराध से जुड़ा है ऐसे में तकनिकी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पूरे मामले की जांच की जा रही है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता