ब्रेकिंग
शराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीशराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनी

बिहार के बैंक में क्यों चली गोली? रिकवरी एजेंट की मौके पर मौत, सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक से हुआ फायर

Bihar Crime News: औरंगाबाद के मदनपुर स्थित इंडियन बैंक शाखा में सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक से अचानक गोली चलने से रिकवरी एजेंट राजेंद्र पासवान की मौत हो गई। घटना के बाद बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

Bihar Crime News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के औरंगाबाद जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मदनपुर थाना क्षेत्र के ऊंचौली गांव स्थित इंडियन बैंक शाखा में ड्यूटी के दौरान सिक्योरिटी गार्ड की दोनाली बंदूक से अचानक गोली चल गई, जिससे बैंक के रिकवरी एजेंट की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बैंक परिसर में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।


मृतक की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के माधोखाप गांव निवासी राजेंद्र पासवान के रूप में हुई है। वह इंडियन बैंक में रिकवरी एजेंट के तौर पर कार्यरत थे। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह बैंक खुलने के बाद सिक्योरिटी गार्ड अभय कुमार सिंह अपनी बंदूक की सफाई कर रहा था। इसी दौरान अचानक मिसफायर हो गया और गोली पास में खड़े राजेंद्र पासवान के पेट में जा लगी।


गोली लगते ही बैंक में चीख-पुकार मच गई। बैंक के असिस्टेंट मैनेजर श्याम बिहारी प्रसाद और अन्य कर्मचारियों ने घायल राजेंद्र पासवान को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मदनपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टर संजय कुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।


घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बैंक मैनेजर संजीत कुमार निराला व सिक्योरिटी गार्ड से पूछताछ की। बैंक मैनेजर ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड पानी पीने के बाद जैसे ही बंदूक उठाया, उसी समय अचानक गोली चल गई। प्रारंभिक जांच में घटना को मिसफायर माना जा रहा है। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता