ब्रेकिंग
IRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामलादेवेश कुमार के इस्तीफे पर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, बोलीं- कोर्ट की फटकार के बाद आनन-फ़ानन में BJP ने 'कुर्बानी का बकरा' ढूँढ निकाला पहले हुई तीखी बहस... फिर दोस्त ने चला दी गोली! छपरा में दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवक गंभीर हालत में रेफरकरप्शन के आरोपी DTO हुए निलंबन मुक्त...पर नहीं मिलेगी संवेनशील पोस्टिंग, GAD ने फिर किया साफ, 'कारा निदेशालय' तो दागी अफसरों को लेकर सिस्टम को दे रहा चैलेंज, जानें.... चार दिन से लापता युवती की संदिग्ध मौत, सरेह में पेड़ से लटका मिला शव; हत्या की आशंकाIRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामलादेवेश कुमार के इस्तीफे पर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, बोलीं- कोर्ट की फटकार के बाद आनन-फ़ानन में BJP ने 'कुर्बानी का बकरा' ढूँढ निकाला पहले हुई तीखी बहस... फिर दोस्त ने चला दी गोली! छपरा में दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवक गंभीर हालत में रेफरकरप्शन के आरोपी DTO हुए निलंबन मुक्त...पर नहीं मिलेगी संवेनशील पोस्टिंग, GAD ने फिर किया साफ, 'कारा निदेशालय' तो दागी अफसरों को लेकर सिस्टम को दे रहा चैलेंज, जानें.... चार दिन से लापता युवती की संदिग्ध मौत, सरेह में पेड़ से लटका मिला शव; हत्या की आशंका

बिहार : अतिक्रमण हटाने गए CO को ग्रामीणों ने बंधक बनाया, CI से हाथापाई भी की

SAMASTIPUR : बिहार के समस्तीपुर जिले में अतिक्रमण हटाने गए सीओ को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया. मौके पर मौजूद सीआई से ग्रामीणों की हाथापाई भी हो गई. ग्रामीणों ने अतिक्रमण की फाइल को

बिहार : अतिक्रमण हटाने गए CO को ग्रामीणों ने बंधक बनाया, CI से हाथापाई भी की
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR : बिहार के समस्तीपुर जिले में अतिक्रमण हटाने गए सीओ को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया. मौके पर मौजूद सीआई से ग्रामीणों की हाथापाई भी हो गई. ग्रामीणों ने अतिक्रमण की फाइल को भी अधिकारी के हाथ से छीन लिया. मामले की जानकारी मिलते ही जब वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे तो पांच घंटे बाद सीओ को मुक्त किया गया. 


मामला जिले के सैदपुर गांव की महादलित बस्ती बाजार के पास का है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या तीन निवासी शंभू दास के मकान पर अतिक्रमण खाली कराने पहुंचे थे. वहीं आक्रोशित लोगों ने बताया कि महादलित शंभू दास को बेघर कर दिया गया है. ग्रामीणों ने कहा कि जब तक महादलितों का घर नहीं बनेगा, तब तक सीओ बंधक बने रहेंगे. ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 15 वर्षों से जमीन पर विवाद चल रहा है. 


पीड़ित सुनील रजक का कहना था कि उन्हें अतिक्रमण हटाने का नोटिस भी नहीं मिला था. सीओ अभय पद दास और थाने के द्वारा घर तोड़ा गया है. वहीं CO अभय पद दास का कहना है कि अतिक्रमण का केस था, जिसमें सदर SDO का आदेश पारित हुआ. प्रभारी अंचल निरीक्षक को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था. जिला से फोर्स आई. चकमेहशी थाना के सहयोग से उसे हटाने का निर्देश प्राप्त हुआ. उसको हटाने में जिसके द्वारा कंप्लेन किया गया था कि उसकी जमीन के सामने सरकारी जमीन को अतिक्रमित किया गया है. उनके द्वारा उसको हटाया जा रहा था. इसलिए आपस में लोगों का विवाद हो गया. फाइल को हंगामा और मारपीट में कोई छीन कर ले गया. उनके साथ मारपीट नहीं हुई है. लेकिन प्रभारी अंचल निरीक्षक सत्यनारायण पांडे के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई है.