ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन

ASP लिपि सिंह ने कुख्यात अपराधी पम्पाल सिंह को दबोचा, भारी मात्रा में हथियार बरामद

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध को पुलिस कंट्रोल करने की पूरी कोशिश में जुटी हुई है. इसी कड़ी में पटना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली. बाढ़ एएसपी लिपि सिंह ने भारी मात्रा में हथियार

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध को पुलिस कंट्रोल करने की पूरी कोशिश में जुटी हुई है. इसी कड़ी में पटना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली. बाढ़ एएसपी लिपि सिंह ने भारी मात्रा में हथियार के साथ इलाके के कुख्यात अपराधी पम्पाल सिंह को दबोचा. पुलिस उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. 



घटना पटना जिले के बाढ़ थाना इलाके की है. जहां दाहौर गांव में पुलिस ने कुख्यात अपराधी पम्पाल सिंह को हथियार के साथ गिरफ्तार किया. एएसपी लिपि सिंह ने बताया कि पम्पाल सिंह पर बाढ़ थाने में कई मामले दर्ज हैं. कुछ ही दिन पहले पम्पाल सिंह ने टेंट व्यवसाई राधा रमन सिंह को गोली मारी थी. जिसमें उसकी बाल-बाल जान बची थी. उसके बाद फिर से पम्पाल सिंह ने व्यवसाई के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. 


 ASP लिपी सिंह ने बताया कि पुलिस को इसकी लगातार तलाश थी. कई दिनों से इसके बारे में पता लगाया जा रहा था. अचानक पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पम्पाल सिंह अपने घर के बगल के एक गौशाला में सोया हुआ है. सूचना मिलने के बाद बाढ़ थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने फौरन कार्रवाई करते हुए पम्पाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके पास से 17 कारतूस और दो देसी कट्टा भी बरामद किया.


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAVI SHANKAR

FirstBihar संवाददाता