ब्रेकिंग
खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है✦खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है

असली TTE ने नकली टीटीई को पकड़ा, टिकट चेकिंग के नाम पर करता था वसूली

MUZAFFARPUR: बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियोंं को अपना शिकार बनाता था। टीटीई बनकर टिकट चेकिंग के नाम पर यात्रियों से पैसे वसुलता था। इस फर्जी और नकली टीटीई को असली टीटीई ने पकड

असली TTE ने नकली टीटीई को पकड़ा, टिकट चेकिंग के नाम पर करता था वसूली
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियोंं को अपना शिकार बनाता था। टीटीई बनकर टिकट चेकिंग के नाम पर यात्रियों से पैसे वसुलता था। इस फर्जी और नकली टीटीई को असली टीटीई ने पकड़ा है। लोकमान्य तिलक से जयनगर जाने वाली पवन एक्सप्रेस से रेल पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया है। वैशाली के टीटीई सरोज कुमार ने फर्जी टीटीई गणेश सिंह को पकड़ने में सफलता हासिल की है। उसे पकड़कर मुजफ्फरपुर रेल पुलिस के हवाले किया जिसके बाद इस फर्जी टीटीई को कोर्ट में पेश किया गया। 


आरोपी फर्जी टीटीई की पहचान गणेश सिंह के रूप में हुई है जो छपरा के गरखा थाना क्षेत्र के श्रीपाल बसंत का रहने वाला है। गणेश सिंह के खिलाफ सोनपुर स्क्वायर्ड टीम के टीटीई सरोज कुमार के बयान पर केस दर्ज किया गया है। फर्जी टीटीई से पूछताछ के बाद सोनपुर कोर्ट में पेश किया गया जिसके बाद उसे जेल भेजा गया है। 


सोनपुर स्क्वायर्ड टीम के टीटीई सरोज कुमार ने बताया कि पवन एक्सप्रेस में उनकी ड्यूटी लगी थी। वे यात्रियों के टिकट को जांचते हुए जनरल कोच की ओर जा रहे थे तभी देखा कि टीटीई का ड्रेस और आई कार्ड पहने एक शख्स खड़ा है। सरोज ने उससे परिचय पूछा तो फर्जी टीटीई गणेश सिंह ने बताया कि उसकी पोस्टिंग दिल्ली में है। जब सरोज ने इंचार्ज का मोबाइल नंबर मांगा तो उसने नहीं दिया। जिसके बाद सरोज को दाल में काला लगा। उसे शक हो गया कि वो फर्जी टीटीई है। 


जिसके बाद उसने रेलवे के अधिकारी को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मुजफ्फरपुर में ट्रेन के पहुंचते ही उसे रेल पुलिस ने पकड़ लिया। उसके पास फर्जी आई कार्ड, ड्रेस और नेम प्लेट भी जब्त किया गया। फर्जी टीटीई गणेश सिंह टिकट चेकिंग के नाम पर यात्रियों से वसूली किया करता था लेकिन किसी को इस बात की भनक तक नहीं हुई। वो कई दिनों से यह काम करता आ रहा था लेकिन कहते हैं ना कि बुरे काम का बुरा नतीजा होता है। वही गणेश सिंह के साथ हुआ। नकली टीटीई को असली टीटीई ने ही दबोच लिया। टीटीई सनोज के कारण फर्जी टीटीई गणेश सिंह पकड़ा जा सका। नहीं तो अभी वो कई लोगों को अपना शिकार बनाता रहता। गणेश लोगों को तो अपना शिकार बना ही रहा था साथ ही रेलवे को भी चूना लगा रहा था।   


रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता