ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

आसाराम बापू को उम्रकैद की सजा, रेप केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला

DESK:आसाराम बाबू से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर गुजरात से आ रही है। जहां रेप केस मामले में आसाराम को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा दी है। सोमवार को कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया था और आज

आसाराम बापू को उम्रकैद की सजा, रेप केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK:आसाराम बाबू से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर गुजरात से आ रही है। जहां रेप केस मामले में आसाराम को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा दी है। सोमवार को कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया था और आज मंगलवार सजा का ऐलान किया गया है। 


गौरतलब है कि सूरत की दो बहनों से रेप का आरोप आसाराम पर लगा था। 2013 में नारायण साईं और उसके पिता आसाराम के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पीड़िता की छोटी बहन ने अपने शिकायत में यह कहा था कि नारायण साईं ने कई बार रेप किया।


पीड़िता ने कहा था कि जब वह आसाराम के आश्रम में रह रही थी तब उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। इसी मामले में गांधीनगर कोर्ट ने आसाराम बापू को दोषी ठहराया गया। अब कोर्ट ने उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई है। बता दें कि इस मामले में कुल 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। लेकिन साक्ष्य के अभाव में अन्य आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया गया। आसाराम की उम्र 80 साल से अधिक है दस साल से वे जोधपुर जेल में बंद हैं। आसाराम को अब उम्रकैद की सजा सुनाई गयी है।