ब्रेकिंग
बिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांगबिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांग

असमाजिक तत्वों की करतूत, तालाब में जहर डालकर मारी मछलियां

SITAMARHI: रीगा प्रखंड के इमली बाजार स्थित तालाब में असामाजिक तत्वों ने जहर डाल दिया। जिससे करीब दस लाख रुपये कीमत की मछलियां मर गईं। बताया जाता है कि 5 नवम्बर 2020 को प्रमोद

असमाजिक तत्वों की करतूत, तालाब में जहर डालकर मारी मछलियां
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: रीगा प्रखंड के इमली बाजार स्थित तालाब में असामाजिक तत्वों ने जहर डाल दिया। जिससे करीब दस लाख रुपये कीमत की मछलियां मर गईं। बताया जाता है कि 5 नवम्बर 2020 को प्रमोद सहनी ने मत्स्य विभाग से सरकारी पोखर लीज पर लिया था। जिसके बाद पैसा जमा कर तकरीबन मछली का बीज पोखर में डाला था। तकरीबन 9 माह में 2 लाख से अधिक का दाना भी मछली को खिलाया था।


प्रमोद साहनी अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मछली पालन कर रहा था। मछलियों को तैयार करने में वह दिन-रात जुटा था। तालाब की सभी मछलियां पूरी तरह से तैयार भी हो चुकी थी। लेकिन तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने पूरे पोखर में जहर डाल दिया। जिससे करीब दस लाख रुपये की मछलियां मर गयी। मछलियों को देखकर प्रमोद सहनी काफी सदमें में है।


प्रमोद सहनी ने बताया कि किसी तरह कर्ज लेकर उन्होंने मछली पालन किया। वे 2001 से ही मछली पालन करते आ रहे हैं। कोलकाता में रहकर उन्होंने मछली पालन की पढ़ाई की थी। असामाजिक तत्वों की इस करतूत से प्रमोद सहनी काफी आहत हैं। तालाब की सभी मछलियां मर गईं।


जिसमें तकरीबन 10 क्विंटल रेहूं, भकुरा,कमल, काट समेत अन्य मछलियां नष्ट हो गयी। मछली में जहर होने के कारण इसे बाजार में भी नहीं बेचा जा सकता। सारी मछलियों को गड्ढा खोदकर जमीन के अंदर दफनाना जा रहा है। असमाजिक तत्वों के इस रवैय्ये के कारण प्रमोद सहनी को भारी नुकसान हुआ है।  


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता