ब्रेकिंग
मधेपुरा में 8वीं के छात्र का शव बरामद, गले पर निशान से परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका✦बिहार में पर्यटकों का इंतजार होगा खत्म, दीपावली से पहले गंगा में दौड़ेगी वाटर मेट्रो; जानिए रूट, किराया और पूरी जानकारी✦Bihar News: स्कॉर्पियो नीलामी कांड में EOU का एक्शन तेज, चौथी गिरफ्तारी के बाद तत्कालीन उत्पाद अधीक्षक-DTO पर भी लटकी तलवार, आगे क्या होगा...✦दुर्गा पूजा से पहले बेगूसराय में उत्पाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दर्जन शराबी और कारोबारी गिरफ्तार✦Bihar News: टेंडर घोटाले का खुलासा...कमिश्नर ने 6 कर्मियों को ठेकेदार बनाकर माल बनाया ! नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा पर गिरी जांच रिपोर्ट की गाज...✦मधेपुरा में 8वीं के छात्र का शव बरामद, गले पर निशान से परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका✦बिहार में पर्यटकों का इंतजार होगा खत्म, दीपावली से पहले गंगा में दौड़ेगी वाटर मेट्रो; जानिए रूट, किराया और पूरी जानकारी✦Bihar News: स्कॉर्पियो नीलामी कांड में EOU का एक्शन तेज, चौथी गिरफ्तारी के बाद तत्कालीन उत्पाद अधीक्षक-DTO पर भी लटकी तलवार, आगे क्या होगा...✦दुर्गा पूजा से पहले बेगूसराय में उत्पाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दर्जन शराबी और कारोबारी गिरफ्तार✦Bihar News: टेंडर घोटाले का खुलासा...कमिश्नर ने 6 कर्मियों को ठेकेदार बनाकर माल बनाया ! नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा पर गिरी जांच रिपोर्ट की गाज...

अरवल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी सुजीत महतो गुजरात से गिरफ्तार

अरवल पुलिस ने कुख्यात इनामी अपराधी सुजीत महतो को गुजरात के दमन से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARWAL: अरवल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट एवं हत्या के प्रयास सहित दर्जनों मामलों में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी सुजीत कुमार उर्फ सुजीत महतो को गुजरात के दमन से गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक नवजोत सिमी ने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दी।


एसपी ने बताया कि सुजीत महतो लंबे समय से अरवल, पटना और जहानाबाद पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था और उसकी तलाश कई वर्षों से जारी थी। हाल ही में सदर थाना क्षेत्र के पिपरा बांग्ला स्थित घनश्याम लाइन होटल पर हुई गोलीबारी की घटना में भी उसकी संलिप्तता सामने आई है। पूछताछ के दौरान उसने इस घटना में अपनी भूमिका स्वीकार की है।


जानकारी के अनुसार, अभियुक्त ने होटल मालिक से मोबाइल के माध्यम से रंगदारी की मांग की थी और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। भय पैदा करने के उद्देश्य से होटल पर गोलीबारी की गई थी, जिसके बाद सदर थाना में मामला दर्ज कराया गया था।


इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई तेज की और पहले 5 अप्रैल को आयुष कुमार उर्फ गुड्डू कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। इसके बाद सुजीत महतो की गिरफ्तारी संभव हो सकी।


पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने पवन कुमार को भी मसौढ़ी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। एसपी डॉ नवजोत सिमी ने बताया कि सुजीत महतो के खिलाफ करपी, अरवल, नौबतपुर, खीरी मोड़ और बेऊर थाना में कई मामले दर्ज हैं।


पुलिस का मानना है कि इस गिरफ्तारी से रंगदारी और लूटपाट की घटनाओं में कमी आएगी। एसपी ने आम लोगों से निर्भय होकर व्यवसाय करने की अपील की है और भरोसा दिलाया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। साथ ही, इस अभियान में शामिल पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने की घोषणा की गई है।

रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता