ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

पैक्स अध्यक्ष व समर्थकों ने थाने पर चढ़कर पुलिस कर्मियों को गोली मारने की दी धमकी, योगेन्द्र शर्मा सहित तीन लोग गिरफ्तार

ARWAL: कोयल इस्माइलपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष के समर्थकों ने मेंहंदिया थाने में पहुंचकर खुलेआम पुलिस को चुनौती दी। पैक्स अध्यक्ष और उनके समर्थकों का गुस्सा इस कदर था कि अधिकारियों

पैक्स अध्यक्ष व समर्थकों ने थाने पर चढ़कर पुलिस कर्मियों को गोली मारने की दी धमकी, योगेन्द्र शर्मा सहित तीन लोग गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARWAL: कोयल इस्माइलपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष के समर्थकों ने मेंहंदिया थाने में पहुंचकर खुलेआम पुलिस को चुनौती दी। पैक्स अध्यक्ष और उनके समर्थकों का गुस्सा इस कदर था कि अधिकारियों के समक्ष ही पुलिस पदाधिकारी को गोली मारने तक की धमकी दे डाली। इस दौरान थाने के पुलिस कर्मियों से भी उलझ गए।


पैक्स अध्यक्ष और उनके समर्थकों ने रौब झाड़ते हुए कानून व्यवस्था को थाना परिसर में तार-तार कर दिया। पैक्स अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा यहीं नहीं रुके बल्कि ऐसा कहा जाए की थाने में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर अमित कुमार पाल को थाना से बाहर निकलने का चुनौती दे डाली। यही नहीं वे पुलिस कर्मियों से ही उलझ गए।


पैक्स अध्यक्ष को नहीं मालूम था की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन थाना में उपस्थित हैं। इसलिए थाना से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को भी हवाला देते हुए कहा कि हमें कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कानून व्यवस्था को भंग करने सरकारी कार्य में बाधा डालने एवं पुलिसकर्मियों से उलझने तथा दुर्व्यवहार जैसी मामला को लेकर तत्काल पैक्स अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा के अलावे विकास कुमार एवं एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। 


इस मामले में पुलिस कप्तान मोहम्मद कासिम ने बताया कि कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है। इस तरह की वाक्या को लेकर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कानून व्यवस्था पुलिस पर भी लागू होती है। कुल मिलाकर किसी भी पद पर आसीन हैं तो कानून व्यवस्था को भंग नहीं कर सकते हैं । इस तरह के मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर किस मामले में पैक्स अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने पुलिस को धमकी दी और पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया।


रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता