ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

DJ पर अश्लील गाना बजाने का विरोध, दो गुटों में जमकर मारपीट, एक की मौत

ARWAL: मूर्ति विसर्जन के दौरान DJ पर अश्लील गाना बजाने का लोगों ने जब विरोध किया तो दो गुट आपस में भिड़ गये। इस दौरान दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान अफरा-तफरी की स्थ

DJ पर अश्लील गाना बजाने का विरोध, दो गुटों में जमकर मारपीट, एक की मौत
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARWAL: मूर्ति विसर्जन के दौरान DJ पर अश्लील गाना बजाने का लोगों ने जब विरोध किया तो दो गुट आपस में भिड़ गये। इस दौरान दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गये। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस मौके पर कैम्प कर रही है। 


घटना अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र के नरक बिगहा गांव का है जहां मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे पर अश्लील गाना बजाने का विरोध करने पर जमकर मारपीट की गयी। इस दौरान दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। एक व्यक्ति की पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। घटनास्थल पर डीएसपी के साथ 5 थानों की पुलिस गश्त कर रही हैं। 


मृतक की पहचान मोहर पासवान के रूप में की गई है। पुलिस ने छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। दरअसल शनिवार की शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई मारपीट में 3 महिला,दो पुरुष और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था। सभी घायलों को अस्पताल में इलाज करा कर उन्हें वापस घर भेज दिया गया। वहीं एक की गंभीर हालत देखते हुए पीएमसीएच रेफर किया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 


इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों ने बताया कि भोजपुरी अश्लील गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हुई। जिसमें पिटाई से घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौत के बाद गांव में आक्रोश व्याप्त है। घटनास्थल पर कुर्था, किंजर, रामपुर चौरम, परासी, शहर तेलपा,कलेर और मेहंदिया थाने की पुलिस के साथ-साथ सर्किल इंस्पेक्टर मानवेंद्र कुमार कुर्था सर्किल इंस्पेक्टर अजय कुमार मौके पर शांति व्यवस्था कायम करने में जुटे हुए हैं।


इधर घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया स्थिति को संभालने के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन अनुमंडल पदाधिकारी दुर्गेश कुमार समेत कई वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर शांति समिति की बैठक की गई। शांति समिति की बैठक में आसपास के राजनीतिक दल मुखिया और जनप्रतिनिधियों को बुलाया गया और घटना पर दुख व्यक्त करते हुए शांति बहाल करने की अपील की गई। अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता