ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहार: मॉर्निंग वॉक के दौरान शख्स की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में सनसनी

ARWAL: बिहार में अपराधी हर दिन हत्या की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला अरवल से सामने आया है, जहां बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक के दौरान एक शख्स की गो

बिहार: मॉर्निंग वॉक के दौरान शख्स की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARWAL: बिहार में अपराधी हर दिन हत्या की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला अरवल से सामने आया है, जहां बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक के दौरान एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह सवेरे हुई इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। घटना परासी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव की है।


मृतक की पहचान भगवानपुर गांव निवासी अजय यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह अजय यादव मॉर्निंग वॉक पर अपने घर से निकला था। इसी दौरान बीच रास्ते में घात लगाए बदमाशों ने उसके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने के बाद अजय यादव खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।


गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची युवक को अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। उधर, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।



रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता