ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार में वर्दी की हनक देखिए: पुलिस के जवान ने युवक को सरेआम जानवरों की तरह पीटा, वीडियो वायरल होते ही SP ने ले लिया बड़ा एक्शन

ARWAL: बिहार पुलिस अपने कारनामों के कारण अक्सर चर्चा में बनी रहती है। पुलिस के जवान आए दिन कुछ न कुछ ऐसा काम कर देते हैं कि उनकी वर्दी दागदार हो जाती है। ताजा मामला अरवल से सामने आ

बिहार में वर्दी की हनक देखिए: पुलिस के जवान ने युवक को सरेआम जानवरों की तरह पीटा, वीडियो वायरल होते ही SP ने ले लिया बड़ा एक्शन
Mukesh Srivastava
3 मिनट

ARWAL: बिहार पुलिस अपने कारनामों के कारण अक्सर चर्चा में बनी रहती है। पुलिस के जवान आए दिन कुछ न कुछ ऐसा काम कर देते हैं कि उनकी वर्दी दागदार हो जाती है। ताजा मामला अरवल से सामने आया है, जहां भाई को मैट्रिक की परीक्षा दिलाने गए युवक को पुलिस के जवान ने जानवरों की तरह पीटा। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल रहा है।


वायरल वीडियो में साथ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे पैंथर का जवान एक लड़के पर डंडे बरसा रहा है। साथी जवान उसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उसके सिर पर खून सवार हो गया था। आपे से बाहर हो चुके पुलिस के जवान युवक को जानवरों की तरह सरेआम पिटता रहा। इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


बताया जा रहा है कि वीडियो बीते 21 फरवरी का है। पीड़ित युवक अरवल मुख्यालय स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गोदानी सिंह महाविद्यालय में अपने भाई को मैट्रिक की परीक्षा दिलाने आया था। इस दौरान सदर थाना में तैनात पैंथर जवान और उसके बाइक में हल्की टक्कर हो गई। इसके बाद सिपाही ओमकार ने युवक को पहले बहुत कुछ सुनाया फिर मारपीट करने लगा। घटना का वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 


एसपी विद्यासागर ने बताया कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसमें सिपाही किसी के साथ मारपीट करता नजर आ रहा है। फिलहाल सिपाही को सस्पेंड कर उसे लाइन हाजिर किया गया है। आगे की कार्रवाई जांच के बाद की जाएगा। इस घटना में जो दोषी पाया जाएगा, उसको छोड़ा नहीं जाएगा। वायरल वीडियो में सिपाही ओमकार कुमार, संजीव कुमार और पवन कुमार दिखाई दे रहे हैं।



रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता