ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में बदमाशों के हौसले हुए बुलंद, पर्चा साट पैक्स अध्यक्ष से मांगी पांच लाख की रंगदारी

ARWAL: अरवल में बदमाशों ने पर्चा साटकर एक पैक्स अध्यक्ष से पांच लाख रुपए रंगदारी की मांग की है। बदमाशों ने धमकी दी है कि अगर पैक्स अध्यक्ष ने पैसे नहीं दिए तो उसे उसके पूरे परिवार

बिहार में बदमाशों के हौसले हुए बुलंद, पर्चा साट पैक्स अध्यक्ष से मांगी पांच लाख की रंगदारी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

ARWAL: अरवल में बदमाशों ने पर्चा साटकर एक पैक्स अध्यक्ष से पांच लाख रुपए रंगदारी की मांग की है। बदमाशों ने धमकी दी है कि अगर पैक्स अध्यक्ष ने पैसे नहीं दिए तो उसे उसके पूरे परिवार के साथ बम से उड़ा दिया जाएगा। पीड़ित पैक्स अध्यक्ष द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने पैक्स अध्यक्ष की सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। घटना करपी थाना क्षेत्र के मुरारी पंचायत की है।


दरअसल, करपी थाना क्षेत्र के मुरारी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष राजेश रंजन से पांच लाख रंगदारी की मांग की गई है और पैसे नहीं देने पर परिवार समेत उन्हें उड़ाने की धमकी दी है। अपराधियों ने महमदपुर मिल्की गांव स्थित पैक्स गोदाम गोदाम पर पर्चा चिपकाया है। इसके आलाव गांव में एक अन्य जगह पर भी पर्चा साटकर रंगदारी की मांग की गई है। पैक्स अध्यक्ष जब सुबह अपने घर से निकले तो इन्हें इसकी जानकारी मिली। बदमाशों ने 12 जनवरी तक पैसों को पहुंचाने को कहा गया है। कहां पहुंचाना है स्थान की जानकारी नहीं दी गई है।


धमकी भरे पर्चे में यह भी कहा गया है कि जहानाबाद स्थित मकान में जाते समय या घर पर, कहीं भी अगर रंगदारी टैक्स नहीं दिया गया तो गोली मार दिया जाएगा। इसके साथ ही पैक्स अध्यक्ष के साथ रहने वाले कमलेश यादव को भी चेतावनी दी गई है। जिसके बाद पैक्स अध्यक्ष का पूरा परिवार खौफ के साए में है। पीड़ित पैक्स अध्यक्ष ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है और सुरक्षा की गुहार लगाई है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पूरे मामले पर अरवल एसपी ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लिया गया है। पर्चा साटने वाले लोगों की पहचान के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान का सहारा लिया जा रहा है। पैक्स अध्यक्ष की सुरक्षा के लिए इनके आवास पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त इनकी सुरक्षा के लिए अन्य प्रबंध भी किए जा रहे हैं। जो लोग भी इस मामले में दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता