ब्रेकिंग
पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियापेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

बिहार: लूटपाट के दौरान बदमाशों ने बैंककर्मी को मारी गोली, लूट ले गए इतने रूपए

ARWAL: खबर अरवल से आ रही है, जहां बदमाशों ने लूटपाट के दौरान एक बैंककर्मी को गोली मार दी। जीविका समूह से पैसा वसूल कर बैंक लौट रहे बैंककर्मी को बदमाशों ने बीच रास्ते में घेर लिया औ

बिहार: लूटपाट के दौरान बदमाशों ने बैंककर्मी को मारी गोली, लूट ले गए इतने रूपए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARWAL: खबर अरवल से आ रही है, जहां बदमाशों ने लूटपाट के दौरान एक बैंककर्मी को गोली मार दी। जीविका समूह से पैसा वसूल कर बैंक लौट रहे बैंककर्मी को बदमाशों ने बीच रास्ते में घेर लिया और रूपयों से भरा बैग मांगने लगे, जब बैंककर्मी ने इसका विरोध किया बदमाशों ने उसे गोली मार दी और रूपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए हालांकि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना कलेर थाना क्षेत्र के कलेर गांव के पास की है।


बैंककर्मी की पहचान कुर्था थाना क्षेत्र के निघवा गांव निवासी मोहित यादव के 28 वर्षीय बेटे मनीष कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को बंधन बैंक का कर्मी मनीष जीविका समूहों से लोन का पैसा वसूलने निकला था। जीविका समूहों से पैसा कलेक्ट करने के बाद वह पापस बैंक लौट रहा था, तभी बीच रास्ते में बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया और लूटपाट की कोशिश की। जब मनीष ने लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने उसके मुंह में गोली दाग दी और करीब 95 हजार रूपए लूटकर फरार हो गए।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मनीष को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया है। उधर, पूरी वारदात घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता