ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

बिहार: कुर्की से ठीक पहले दारोगा ने किया सरेंडर, शादी का झांसा देकर महिला कांस्टेबल से करता था रेप

ARWAL: महिला कांस्टेबल के साथ रेप करने के आरोपी फरार दारोगा ने आज पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। आरोपी दारोगा पिछले कई महीनों से फरार चल रहा था। दारोगा की गिरफ्तारी नहीं होने के बा

बिहार: कुर्की से ठीक पहले दारोगा ने किया सरेंडर, शादी का झांसा देकर महिला कांस्टेबल से करता था रेप
Mukesh Srivastava
3 मिनट

ARWAL: महिला कांस्टेबल के साथ रेप करने के आरोपी फरार दारोगा ने आज पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। आरोपी दारोगा पिछले कई महीनों से फरार चल रहा था। दारोगा की गिरफ्तारी नहीं होने के बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस की टीम कुर्की करने उसके घर पहुंची थी। इससे पहले की कुर्की का कार्रवाई शुरू होती रेप के आरोपी बिहार पुलिस के दारोगा ने सरेंडर कर दिया। पुलिस की टीम आरोपी दारोगा के पैतृक घर वंशी थाना इलाके के अनुआ गांव पहुंची थी।


दरअसल, वंशी थाना इलाके के अनुआ गांव का निवासी दारोगा अमरनाथ मिस्त्री के खिलाफ साल 2022 में दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था। जानकारी के मुताबिक, साल 2021 में आरोपी दारोगा अमरनाथ और महिला सिपाही की तैनाती कुर्था थाने में हुई थी। थाने में ही दोनों करीब आए और उनका प्यार परवान चढ़ने लगा। नजदीकियां बढ़ी तो मुलाकातों का सिलसिला भी शुरू हो गया। इसी बीच दारोगा महिला कांस्टेबल के घर पहुंचा और शादी का प्रस्ताव परिजनों के सामने रख दिया।


कोरोना काल के दौरान शादी विवाह में कई तरह की परेशानी उठानी पड़ती, ऐसे में महिला सिपाही और उसके परिजनों ने कोरोना काल खत्म होने के बाद शादी के लिए मंजूरी दे दी। फिर क्या था आरोपी दारोगा महिला कांस्टेबल को घूमाने के बहाने अपने साथ लेकर कई जगहों पर गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसी बीच अचानक दोनों की पोस्टिंग अलग अलग थानों में कर दी गई। दूरी बढ़ी तो आरोपी दारोगा अमरनाथ ने अचानक शादी से इंकार कर दिया। प्रेमी की बेवफाई से आहत महिला कांस्टेबल ने दारोगा अमरनाथ मिस्त्री और उसके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया।


आरोपी अपनी पहुंच का फायदा उठाते हुए लंबे समय तक केस को दबाता रहा लेकिन बाद में आईजी के हस्तक्षेप के बाद मामले में कार्रवाई शुरू हुई। कोर्ट से आरोपी के घर की कुर्की का आदेश निकलने के बाद पुलिस आदेश का तामिला करने दारोगा के घर पहुंची। पुलिस अपनी कार्रवाई शुरू करती इससे पहले ही दारोगा ने सरेंडर कर दिया। जिसके बाद कुर्की की कार्रवाई रोक दी गई। आरोपी दारोगा के सरेंडर करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ महिला थाने ले गई। बता दें कि दारोगा की बेवफाई की शिकार बनी पीड़ित महिला कांस्टेबल फिलहाल पटना में डायल 112 में तैनात है।