ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार: दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात से हड़कंप, बैंक से लाखों रुपए लूट ले गए बदमाश

ARWAL: इस वक्त की बड़ी खबर अरवल से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने दिनदहाड़े पंजाब नेशनल बैंक की बेलखारा शाखा में जमकर लूटपाट की ह

बिहार: दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात से हड़कंप, बैंक से लाखों रुपए लूट ले गए बदमाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARWAL: इस वक्त की बड़ी खबर अरवल से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने दिनदहाड़े पंजाब नेशनल बैंक की बेलखारा शाखा में जमकर लूटपाट की है। शुक्रवार को बैंक खुलते ही बदमाश बैंक में घुस गए और बैंककर्मियों को बंधक बनाकर करीब 12 लाख रुपए लूट लिए। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


लूट की यह घटना जिले के शहर तेलपा ओपी क्षेत्र स्थित पंजाब नेशनल बैंक की बेलखारा शाखा की है। बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह शुक्रवार को भी बैंक खुल गया था। सभी बैंक कर्मी अपने अपने काम में लगे थे। इसी दौरान बदमाशों ने बैंक में धावा बोल दिया। अपराधियों ने हथियार के बल पर सभी बैंककर्मियों को बंधक बना लिया और जमकर लूटपाट की। लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने बैंक के मैनेजर मिंटू कुमार पर रॉड से हमला बोल दिया। जिससे बैंक मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गया। बदमाश करीब 12 लाख 40 हजार रुपए लूटकर मौके से फरार हो गए।


लूटपाट के दौरान अपराधियों ने कई बैंककर्मियों के मोबाइल भी छीन लिए और बैंक में लगे सीसीटीवी को भी उखाड़कर अपने साथ ले गए। इधर, बैंककर्मियों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगालने में लगी है।