ब्रेकिंग
Anant Singh News: न किसी को मिली थार, न बाइक और न स्कूटी! अनंत सिंह की घुड़दौड़ में फाइनल मुकाबला नहीं होने की पूरी कहानी जानिए✦Bihar News: सात फेरे के बाद सलामी के रुपयों ने बिगाड़ दिया खेल! नोट नहीं गिन पाया दूल्हा तो दुल्हन ने कहा- ससुराल नहीं जाएंगे, बिना दुल्हन लौटी बारात✦संसद से परिसीमन बिल पास होते ही होगा आयोग का गठन, समिति में अध्यक्ष समेत होंगे तीन सदस्य✦Bihar News : छह साल के मासूम की मौत के बाद अररिया में भड़का ऐसा गुस्सा, पुलिस पर पथराव और डायल 112 समेत 3 गाड़ियां फूंकीं✦BIHAR NEWS : 816 सीटों वाली होगी लोकसभा! 33% महिला आरक्षण पर मोदी सरकार का नया मास्टरप्लान, 131वें बिल की हार से लिया सबक?✦Anant Singh News: न किसी को मिली थार, न बाइक और न स्कूटी! अनंत सिंह की घुड़दौड़ में फाइनल मुकाबला नहीं होने की पूरी कहानी जानिए✦Bihar News: सात फेरे के बाद सलामी के रुपयों ने बिगाड़ दिया खेल! नोट नहीं गिन पाया दूल्हा तो दुल्हन ने कहा- ससुराल नहीं जाएंगे, बिना दुल्हन लौटी बारात✦संसद से परिसीमन बिल पास होते ही होगा आयोग का गठन, समिति में अध्यक्ष समेत होंगे तीन सदस्य✦Bihar News : छह साल के मासूम की मौत के बाद अररिया में भड़का ऐसा गुस्सा, पुलिस पर पथराव और डायल 112 समेत 3 गाड़ियां फूंकीं✦BIHAR NEWS : 816 सीटों वाली होगी लोकसभा! 33% महिला आरक्षण पर मोदी सरकार का नया मास्टरप्लान, 131वें बिल की हार से लिया सबक?

अरवल में भाकपा माले नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

ARWAL: अरवल से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां दो अपराधियों ने भाकपा माले नेता को गोलियों से भून डाला। घटना किंजर थाना क्षेत्र के इमामगंज-करपी पथ पर कोचहासा गांव के राइस मिल

अरवल में भाकपा माले नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARWAL: अरवल से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां दो अपराधियों ने भाकपा माले नेता को गोलियों से भून डाला। घटना किंजर थाना क्षेत्र के इमामगंज-करपी पथ पर कोचहासा गांव के राइस मिल के पास की है जहां गोली मारकर सुनील कहार उर्फ सुनील चंद्रवंशी की हत्या कर दी गयी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है।


 घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। डीएसपी ने बताया कि सुनील कहार उर्फ सुनील चंद्रवंशी 90 के दशक में नक्सली एरिया कमांडर के रूप में चर्चित थे। अभी वो भाकपा माले पार्टी से जुड़े हुए थे।


 घटना के संबंध में बताया जाता है कि करपी से घर लौटने के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान करपी थाना क्षेत्र के छक्कन बिगहा निवासी भाकपा नेता सुनील चंद्रवंशी के रूप में हुई है। प्रथमदृष्टया आपसी वर्चस्व को लेकर हत्या की बात सामने आई है। 


कुछ लोगों को संदेह के आधार पर पुलिस ने हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। वही मृतक के परिजनों ने बताया कि सुनील चंद्रवंशी के दो बेटे हैं। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। अचानक शादी की खुशियां गम में तब्दील हो गयी। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।