ब्रेकिंग
करवा चौथ पर सरकारी छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पति-पत्नी साथ मना सकेंगे त्योहार✦वैशाली के महुआ में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख कैश और बाइक की लूट, पिस्टल के बल पर 5 अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम ✦मतपत्रों की वैधता पर दरभंगा में भिड़े NDA-RJD के एजेंट, DM के आदेश पर 5 हिरासत में✦DCLR का बड़ा खेल ! गलत आदेश पारित करने के एवज में 1.25 Cr की जमीन 25 लाख में दूसरी पत्नी के नाम रजिस्ट्री करा ली, डीड में अपना गलत नाम लिखवाया, खुली पोल तो...✦बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर! 31 अक्टूबर तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट✦करवा चौथ पर सरकारी छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पति-पत्नी साथ मना सकेंगे त्योहार✦वैशाली के महुआ में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख कैश और बाइक की लूट, पिस्टल के बल पर 5 अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम ✦मतपत्रों की वैधता पर दरभंगा में भिड़े NDA-RJD के एजेंट, DM के आदेश पर 5 हिरासत में✦DCLR का बड़ा खेल ! गलत आदेश पारित करने के एवज में 1.25 Cr की जमीन 25 लाख में दूसरी पत्नी के नाम रजिस्ट्री करा ली, डीड में अपना गलत नाम लिखवाया, खुली पोल तो...✦बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर! 31 अक्टूबर तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट

अरवल में 50 लाख की विदेशी शराब बरामद, ट्रक ड्राइवर समेत दो लोग गिरफ्तार

ARWAL: बिहार में 7 साल से पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद ना तो शराब पीने वाले अपनी आदतों से बाज आ रहे है और ना ही शराब तस्कर संभल रहे हैं। ऐसा लगता है कि इन्हें पुलिस का

अरवल में 50 लाख की विदेशी शराब बरामद, ट्रक ड्राइवर समेत दो लोग गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 ARWAL: बिहार में 7 साल से पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद ना तो शराब पीने वाले अपनी आदतों से बाज आ रहे है और ना ही शराब तस्कर संभल रहे हैं। ऐसा लगता है कि इन्हें पुलिस का डर ही नहीं है। यही कारण है कि आए दिन ऐसे लोग पकड़े जा रहे हैं। ताजा मामला अरवल जिले के कलेर थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस ने एनएच-139 स्थित सम्राट होटल के पास वाहन जांच के दौरान एक ट्रक को पकड़ा है। जिसमें में विदेशी शराब की बढ़ी खेप बरामद किया गया है। बरामद विदेशी शराब की कीमत 50 लाख रुपये बतायी जा रही है। वही ट्रक ड्राइवर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 


इस मामले में पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार अरवल अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार के नेतृत्व में टीम गठित किया गया। कलेर थानाध्यक्ष संजीत सिंह, सहायक थानाध्यक्ष शमशेर आलम सशस्त्र बल के साथ सघन वाहन जाँच अभियान चलाया गया। जाँच के क्रम में एक यूपी नंबर ट्रक पकड़ा गया। जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर UP14/KT 7814 है।


ट्रक औरंगाबाद की ओर से आ रही थी। जब ट्रक की तलाशी ली गयी तब उसमें रखे 535 कार्टन विदेशी शराब जब्त किया गया। जिसकी कीमत 50 लाख रूपये बतायी जा रही है।  ट्रक का ड्राइवर अमित राठौर, जिला- इंदौर एवं सह-चालक- अनिल राउत, जिला-धार, मध्यप्रदेश का रहने वाला है। इस दौरान दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शराब पकड़ने वाली पुलिस टीम को सम्मानित किया जाएगा। 

रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता