ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

आरा में भीषण हादसे में 2 की मौत, अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने 4 लोगों को रौंदा, घटना के बाद पुल के नीचे गिरी स्कॉर्पियो

ARRAH: इस वक्त की बड़ी खबर आरा से आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में दो की मौत हो गयी जबकि दो गंभीर रूप से घायल है। घटना सहार-अरवल पुल के पास की है। घटना के संबंध में बताया जाता है

आरा में भीषण हादसे में 2 की मौत, अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने 4 लोगों को रौंदा, घटना के बाद पुल के नीचे गिरी स्कॉर्पियो
Santosh Singh
2 मिनट

ARRAH: इस वक्त की बड़ी खबर आरा से आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में दो की मौत हो गयी जबकि दो गंभीर रूप से घायल है। घटना सहार-अरवल पुल के पास की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो ने पुल पर टहल रहे चार लोगों को रौंद डाला। इस घटना में दो की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गयी जबकि दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। 


तेज रफ्तार होने के कारण घटना के बाद स्कॉर्पियों अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी। घटना से आक्रोशित लोगों ने अरवल-आरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। इस घटना से गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को भी जाम कर दिया। जिससे यातायात बुरी तरह बाधित हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस फिलहाल लोगों को शांत कराने में जुटी है। वही स्कॉर्पियो के मालिक का पता लगाने में पुलिस जुटी है। 



रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

CHANDAN

FirstBihar संवाददाता