ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

बिहार : पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, गिरफ्त से स्मैक तस्कर को छुड़ाकर ले गए लोग, तीन पुलिसकर्मी जख्मी

ARARIA : बिहार के अररिया जिले में एक स्मैक तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर गांव वालों ने जानलेवा हमला कर दिया. इतना ही ग्रामीण पुलिस की गिरफ्तार से स्मैक तस्कर को छुड़ा कर भाग निकले.

बिहार : पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, गिरफ्त से स्मैक तस्कर को छुड़ाकर ले गए लोग, तीन पुलिसकर्मी जख्मी
First Bihar
3 मिनट

ARARIA : बिहार के अररिया जिले में एक स्मैक तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर गांव वालों ने जानलेवा हमला कर दिया. इतना ही ग्रामीण पुलिस की गिरफ्तार से स्मैक तस्कर को छुड़ा कर भाग निकले. इस हमले में तीन पुलिस वाले बुरी तरह जख्मी हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं, हमलावरों की पहचान कर पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए जुटी हुई है. 


दरअसल, सिमराहा थाना क्षेत्र के पूरवारी झिरवा गांव में एक स्‍मैक कारोबारी को गिरफ्तार कर ला रही सिमराहा पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया और पकड़े गए स्मैक कारोबारी मो. गुड्डू को ग्रामीणों ने जोर जबरन छुड़ा लिया. इस दौरान ग्रामीणों के हमले में तीन पुलिस पदाधिकारी घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए फारबिसगंज अस्पताल ले जाया गया है. घायलों में एसआई गोपाल जी सिंह, एएसआई शिवबचन दास, गोरेलाल शामिल हैं. 


सूचना पर फारबिसगंज डीएसपी रामपुकार सिंह, अररिया एसडीपीओ पुस्कर सिंह, प्रशिक्षु डीएसपी सह रानीगंज थानाध्यक्ष प्रकाश कुमार सहित फारबिसगंज से दंगा पार्टी बल के अलावा काफी संख्या में पुलिस बल पहुंची तथा छापेमारी कर पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. इस दौरान पुलिस ने स्मैक कारोबारी तस्कर मो. गुड्डू की एक कार और एक स्कूटी को जब्त किया. घटना के संबंध में सिमराहा थानाध्यक्ष साजिद आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि स्मैक कारोबारी मो. गुड्डू रानीगंज थाना में वांटेड है जिसे गुप्त सूचना पर उनके नेतृत्व में पुलिस द्वारा झिरवा में स्मैक कारोबारी मो. मुशा के दरवाजे से पकड़ा.


इस दौरान आरोपित के स्वजनों सहित मो. मूशा के स्वजन और पूर्व पैक्स अध्यक्ष मो. जाहिद जो स्मैक कारोबारी के करीबी है सहित असामाजिक तत्वों और काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण महिला पुरुष का जमावड़ा कर पुलिस बल पर हमला कर आरोपित को छुड़ा ले गए. इस दौरान तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए और वह भी बाल बाल बचे. थानाध्ययक्ष ने बताया कि असामाजिक तत्वों को चिंहित कर प्राथमिकी की प्रक्रिया की जा रही है. 

टैग्स