ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

NCB ने 17 करोड़ की ड्रग्स को किया जब्त, नेपाल से भारत लाई जा रही थी नशे की खेप

ARARIA: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने नशे की बड़ी खेप का पकड़ा है। NCB की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नेपाल से दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से करीब 17 करोड़

NCB ने 17 करोड़ की ड्रग्स को किया जब्त, नेपाल से भारत लाई जा रही थी नशे की खेप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARARIA: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने नशे की बड़ी खेप का पकड़ा है। NCB की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नेपाल से दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से करीब 17 करोड़ की कोकीन बरामद हुई है। दोनों गिरफ्तार महिला तस्कर मिजोरम की रहने वाली बताई जा रही हैं। दोनों महिला तस्करों से पूछताछ जारी है। नेपाल में भारतीय दूतावास को इस मामले की जानकारी दे दी गई है।


जानकारी के मुताबिक कोकीन की खेप के साथ त्रिभुवन एयरपोर्ट के प्रस्थान कक्ष से नई दिल्ली जा रही एक भारतीय महिला को शक के आधार पर NCB ने हिरासत में लिया था। हिरासत में ली गई महिला की निशानदेही पर एक होटल से दूसरी भारतीय महिला को गिरफ्तार किया गया है। दोनों महिला तस्कर इंडिगो एयरलाइन्स की फ्लाइट से नई दिल्ली जाने की फिराक में थी, तभी उन्हे दबोच लिया गया।


इंडिगो एयरलाइन्स की फ्लाइट से नई दिल्ली जा रही मिजोरम निवासी शेरछिप के लगेज की जांच की गयी। जांच के दौरान चार लेडीज बैग में रखी गई 2.89 किलोग्राम कोकीन बरामद हुई। वहीं, एक होटल से भारत के मिजोरम निवासी इसथेर लल्हलिमपु के सूटकेस से 5 किलो कोकीन बरामद हुई है। दोनों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि भारत में कोकीन रखना या उसका उपयोग करना दंडनीय अपराध है।