ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

कोचिंग जा रही छात्रा की मांग में भर दिया सिंदूर, लोगों ने मनचलों की हवा टाइट कर दी

ARARIA : अररिया जिले से एक के चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कोचिंग में पढ़ने के लिए जा रही एक छात्रा के साथ पहले छेड़खानी और फिर जबरन उसकी मांग में सिंदूर डालने का मामला सामने आया

कोचिंग जा रही छात्रा की मांग में भर दिया सिंदूर, लोगों ने मनचलों की हवा टाइट कर दी
Editor
2 मिनट

ARARIA : अररिया जिले से एक के चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कोचिंग में पढ़ने के लिए जा रही एक छात्रा के साथ पहले छेड़खानी और फिर जबरन उसकी मांग में सिंदूर डालने का मामला सामने आया है। कुछ मनचलों ने कोचिंग जा रही छात्रा के साथ छेड़खानी की और फिर उनमें से एक ने छात्रा की मांग में सिंदूर भर दिया। अपने साथ हुई इस घटना के बाद छात्रा ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उसके बाद मनचलों की जमकर धुनाई हो गई। बाद में इन सभी मनचलों को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। 


यह पूरी घटना अररिया के बौसीं थाना इलाके की है। एक लड़की अपने घर से कोचिंग जाने के लिए निकली। इसी बीच गांव के ही 4 लड़कों ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। इनमें से एक युवक सुनील सोरेन ने जबरन लड़की की मांग में सिंदूर दे डाला। इसके बाद जब बवाल आगे बढ़ा तो स्थानीय लोगों ने चारों लड़कों की पकड़ कर जोरदार धुनाई कर दी। हंगामे के बीच ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी।।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और चारों युवकों को हिरासत में ले लिया। 


पुलिस ने 4 युवकों को हिरासत में लिया उनमें लड़की के मांग में सिंदूर भरने वाले सुनील सोरेन के साथ-साथ परमेश्वर सोरेन, दिनेश मरांडी और अमित सोरेन शामिल है। बौसी थानाध्यक्ष श्यामनंदन यादव के मुताबिक लड़की के पिता के बयान पर केस दर्ज कर चारों मनचलों को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

टैग्स