ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

बिहार : शराब लदे पिकअप और पुलिस जीप में टक्‍कर, थानाध्‍यक्ष समेत छह पुलिस कर्मी गंभीर रूप से जख्‍मी

ARARIA : बिहार में शराब को लेकर एक ओर जहां सियासत तेज है, वहीं दूसरी ओर थानेदारों और चौकीदारों को मिली जिम्मेवारी को लेकर अब थानेदार शराब पकड़ने के लिए जान की बाजी भी लगा दे रहे हैं. इसी कड़ी में बीत

बिहार :  शराब लदे पिकअप और पुलिस जीप में टक्‍कर, थानाध्‍यक्ष समेत छह पुलिस कर्मी गंभीर रूप से जख्‍मी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ARARIA : बिहार में शराब को लेकर एक ओर जहां सियासत तेज है, वहीं दूसरी ओर थानेदारों और चौकीदारों को मिली जिम्मेवारी को लेकर अब थानेदार शराब पकड़ने के लिए जान की बाजी भी लगा दे रहे हैं. इसी कड़ी में बीती देर रात करीबन एक बजे रानीगंज थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रानीगंज के रास्ते शराब का बड़ा खेप तस्करी होकर जा रहा है.


फिर क्या था रानीगंज थानेदार कौशल कुमार ने दो चौकीदार और एक महिला ट्रेनी समेत दो सिपाही को लेकर शराब का खेप पकड़ने के लिए रानीगंज-अररिया मार्ग में तेजी से निकल गये. शराब तस्करों को शायद पुलिस का पीछा करने की भनक लग गयी. इसलिए तेजी से वे गाड़ी को भगाने लगे, जिसे देख रानीगंज थानाध्यक्ष भी खुद कमान संभालते हुए पीछा करने में जुट गये. 


इसी दौरान शराब से लदी पिकअप गाड़ी अररिया-रानीगंज मार्ग में लोचन चौक के समीप छोटी पुल के पास पिकअप गाड़ी का एक्सल टूट गया और गाड़ी पलट गई. शराब से लदी पिकअप गाड़ी के अचानक रुकने पर पुलिस गाड़ी भी अनियंत्रित होकर पलट गई. जिसमें थानेदार सहित दो चौकीदार और अन्य महिला ट्रेनी सिपाही समेत अन्य सिपाही जख्मी हो गये. जहां घटना में थानेदार समेत एक चौकीदार को गम्भीर चोटें आई. जिसे देर रात ही इलाज के लिए अररिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसी दौरान पिकअप पर लदा शराब की कई बोतले सड़क पर बिखर भी गई. जिसे बाद में पुलिस ने जब्त किया. रात में ही सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और घायल थानेदार कौशल कुमार समेत अन्य का इलाज कराया.




टैग्स